पश्चिम वियना वार्ता में विशिष्टता लेने का प्रयास न करेः विदेशमंत्री
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i105640-पश्चिम_वियना_वार्ता_में_विशिष्टता_लेने_का_प्रयास_न_करेः_विदेशमंत्री
विदेशमंत्री ने कहा कि वियना वार्ता में प्रगति के लिए ज़रूरी है कि पश्चिम और अमेरिका परमाणु समझौते से हटकर मांग न करें और वास्तविकता पर आधारित दृष्टिकोण अपनायें।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov ०६, २०२१ १६:१६ Asia/Kolkata
  • पश्चिम वियना वार्ता में विशिष्टता लेने का प्रयास न करेः विदेशमंत्री

विदेशमंत्री ने कहा कि वियना वार्ता में प्रगति के लिए ज़रूरी है कि पश्चिम और अमेरिका परमाणु समझौते से हटकर मांग न करें और वास्तविकता पर आधारित दृष्टिकोण अपनायें।

विदेशमंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने आज अपने रूसी समकक्ष से टेलीफोनी वार्ता में ईरान के परमाणु समझौते के संबंध में रूस के रचनात्मक दृष्टिकोण की सराहना की। उन्होंने कहा कि ईरान वार्ता में गम्भीर है और किसी को इस बात में संदेह नहीं करना चाहिये।

इसी प्रकार उन्होंने कहा कि समस्त पक्षों को अपने वचनों के प्रति कटिबद्ध होना चाहिये इस बात में किसी भी पक्ष को संदेह नहीं होना चाहिये। विदेशमंत्री ने ईरान के खिलाफ अमेरिका के ताज़ा प्रतिबंधों की ओर संकेत करते हुए कहा कि यद्यपि इस्लामी गणतंत्र ईरान को अमेरिकी पक्ष की नीयत पर संदेह है इसके बावजूद अगर अमेरिका पूरी तरह अपने वचनों के प्रति वचनबद्ध हो जाये और परमाणु समझौते से हटकर मांग न करे तो इस्लामी गणतंत्र ईरान भी अपने समस्त वचनों का पालन करेगा।

इसी प्रकार विदेशमंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने परमाणु ऊर्जा की अंतरराष्ट्रीय एजेन्सी IAEA के साथ रचनात्मक सहकारिता की ओर संकेत किया और बल देकर कहा कि IAEA के महासचिव को राजनीति से प्रेरित दृष्टिकोण अपनाने से परहेज़ करना चाहिये। उन्होंने कहा कि ईरान IAEA के साथ सहयोग जारी रखेगा।

रूसी विदेशमंत्री सरगेई लावरोफ़ ने भी इस टेलीफोनी वार्ता में परमाणु समझौते को जीवित किये जाने की आवश्यकता पर बल दिया और कहा कि समस्त पक्षों, उनमें सबसे पहले अमेरिका को अपने समस्त वचनों का पालन करना चाहिये। इसी प्रकार उन्होंने कहा कि मास्को हमेशा परमाणु समझौते के संबंध में अमेरिका की विनाशकारी कार्यवाहियों के बंद किये जाने पर बल देता है। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए