महाशक्ति को अपमानजनक पराजय का सामना करना पड़ाः आयतु्ल्लाह अख़्तरी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i105642-महाशक्ति_को_अपमानजनक_पराजय_का_सामना_करना_पड़ाः_आयतु्ल्लाह_अख़्तरी
आयतुल्लाह अख़तरी ने कहा है कि स्वयं को महाशक्ति कहलवाने वाले को फ़ार्स की खाड़ी में लज्जाजनक पराजय का सामना करना पड़ा है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov ०६, २०२१ १७:०५ Asia/Kolkata
  • महाशक्ति को अपमानजनक पराजय का सामना करना पड़ाः आयतु्ल्लाह अख़्तरी

आयतुल्लाह अख़तरी ने कहा है कि स्वयं को महाशक्ति कहलवाने वाले को फ़ार्स की खाड़ी में लज्जाजनक पराजय का सामना करना पड़ा है।

राष्ट्रपति कार्यालय में फ़िलिस्तीनी जनता के समर्थन की समिति के प्रमुख आयतुल्लाह मुहम्मद हसन अख़तरी का कहना है कि सबने देखा कि अमरीका ने किस प्रकार से फ़ार्स की खाड़ी में हार का मज़ा चखा।  यह उस देश के लिए बहुत ही शर्म की बात है जो स्वयं को महाशक्ति कहलवाता है।

उन्होंने कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान ने अमरीका को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया।  आयतुल्लाह अख़तरी का कहना था कि इस समय वर्चस्ववाद और अमरीका से मुक़ाबले को अंग्रेज़ी, फ्रांसीसी और अरबी भाषा में साम्राज्यवाद विरोधी शब्द के रूप में प्रयोग किया जा रहा है।  इस बारे में सारे ही राष्ट्र स्वर्गीय इमाम ख़ुमैनी के अनुसरणकर्ता हैं।

उन्होंने कहा कि इस्राईल तो फ़िलिस्तीनियों को हमेशा के लिए ख़त्म करने के प्रयास में था।  आयतुल्लाह अख़तरी के अनुसार इस बात पर सहमति बन चुकी थी कि फ़िलिस्तीन को किसी एक पड़ोसी देश में स्थानांतरित कर दिया जाएगा लेकिन अब इस्राईली नेता ही उसके लिए विकल्प की तलाश में हैं क्योंकि वे फ़िलिस्तीन पर अब अधिक समय तक क़ब़्ज़ा जारी नहीं रख सकते।  एसे में यह कहा जा सकता है कि इस्राईल अपने अंत को पहुंच चुका है। mm

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए