इराक़ी प्रधानमंत्री की हत्या के प्रयास की ईरान ने की निंदा
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i105674-इराक़ी_प्रधानमंत्री_की_हत्या_के_प्रयास_की_ईरान_ने_की_निंदा
ईरान के विदेश मंत्रालय ने इराक़ के प्रधानमंत्री की हत्या के प्रयास की कड़े शब्दों में निंदा की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov ०७, २०२१ १२:४३ Asia/Kolkata
  • इराक़ी प्रधानमंत्री की हत्या के प्रयास की ईरान ने की निंदा

ईरान के विदेश मंत्रालय ने इराक़ के प्रधानमंत्री की हत्या के प्रयास की कड़े शब्दों में निंदा की है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सईद ख़तीबज़ादे ने इराक़ी प्रधानमंत्री मुस्तफ़ा काज़ेमी की हत्या के प्रयास की निंदा करते हुए इराक़ में स्थिरता के समर्थन की बात कही है।

सईद ख़तीबज़ादे ने कहा है कि इराक़ की सुरक्षा और प्रगति को रोकने के लिए बनाए गए षडयंत्रों से इराक़ियों को होशियार रहना चाहिए क्योंकि इस प्रकार के काम दुश्मनों के हित में हैं।

यह वे दुश्मन हैं जो पिछले 18 वर्षों से इराक़ की शांति एवं स्थिरता को ख़राब करने के पीछे पड़े हैं।  उन्होंने कहा कि इन्ही शत्रुओं ने आतंकवादी गुटों और अशांति को जन्म दिया है।  इन कामों से वे क्षेत्र में अपने नापाक इरादों को हासिल करना चाहते हैं।

याद रहे कि रविवार की सुबह इराक़ी सुरक्षाबलों ने बग़दाद के ग्रीन ज़ोन क्षेत्र में इस देश के प्रधानमंत्री के आवास के पास उस ड्रोन को नष्ट कर दिया था जिसमें विस्फोटक पदार्थ रखा हुआ था।  बाद में इराक़ी प्रधाानमंत्री मुस्तुफ़ा अलकाज़ेमी ने ट्वीट करके बताया कि मैं ठीक हूं और जनता के बीच में हूं।  आप लोग धैर्य से काम लीजिए।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए