जर्मनी और फ़्रांस को ईरान की दो टूक
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i105752-जर्मनी_और_फ़्रांस_को_ईरान_की_दो_टूक
ईरान के विदेश मंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने अपने जर्मन समकक्ष हाइको मास के साथ टेलीफ़ोन पर बातचीत में अमरीकी प्रतिबंधों के पूर्ण रूप से हटाए जाने पर बल दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov ०९, २०२१ १४:११ Asia/Kolkata
  • जर्मनी और फ़्रांस को ईरान की दो टूक

ईरान के विदेश मंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने अपने जर्मन समकक्ष हाइको मास के साथ टेलीफ़ोन पर बातचीत में अमरीकी प्रतिबंधों के पूर्ण रूप से हटाए जाने पर बल दिया है।

वर्तमान स्थिति के लिए अमरीका को ज़िम्मेदार ठहराते हुए अमीर अब्दुल्लाहियान ने कहाः धमकी और धौंस चलने वाली नहीं है और ईरान भ्रम और दुष्प्रचार में आने वाला नहीं है।

अतीत में दोनों देशों के बीच अच्छे सहयोग का हवाला देते हुए ईरानी विदेश मंत्री ने फिर से दोंनों देशों के बीच विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग के विस्तार की ज़रूरत पर बल दिया।

वियना वार्ता को लेकर उन्होंने कहाः वाशिंगटन वर्तमान स्थिति के लिए ज़िम्मेदार है, क्योंकि परमाणु समझौते से अमरीका के बाहर होने और तीन यूरोपीय देशों द्वारा अपनी प्रतिबद्धताओं पर अमल नहीं करने से यह स्थिति पैदा हुई है, इसलिए स्थिति को सामान्य बनाने के लिए प्रतिबंधों का पूर्ण रूप से हटना ज़रूरी है।

इस बातचीत में दोनों देशों के विदेश मंत्रियों ने उद्योग, अक्षय ऊर्जा, बिजली, कृषि, चिकित्सा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी और पर्यावरण के क्षेत्र में सहयोग के महत्व पर बल दिया।

जर्मन विदेश मंत्री का कहना था कि जर्मनी, ईरान के अविश्वास को समझता है।

इस बीच, मंगलवार को ईरानी विदेश मंत्री ने अपने फ़्रांसीसी समकक्ष जीन-यवेस ली ड्रियान से भी टेलीफ़ोन पर बातचीत की और द्विपक्षीय संबंधों के अलावा वियना वार्ता पर विचार विमर्श किया।

ईरानी विदेश अमीर अब्दुल्लाहियान का कहना था कि परमाणु वार्ता के सार्थक होने की उम्मीद करता है। इसी तरह से उन्होंने दो टूक कहा कि हम अमरीका के प्रतिबंधों को धता बताते हुए देश की रक्षा ताक़त में वृद्धि करते रहेंगे। msm