ईरान और तुर्की कई क्षेत्रों में मिलकर काम करेंगे, रोड मैप तैयार
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i105994-ईरान_और_तुर्की_कई_क्षेत्रों_में_मिलकर_काम_करेंगे_रोड_मैप_तैयार
ईरान के विदेश मंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने कहा है कि ईरान और तुर्की संबंधों में विस्तार और दीर्घकालिक सहयोग का रोड मैप तैयार करने के लिए उच्च स्तर पर राजनयिक वार्ता जारी रखेंगे।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov १५, २०२१ १५:२० Asia/Kolkata
  • ईरान और तुर्की कई क्षेत्रों में मिलकर काम करेंगे, रोड मैप तैयार

ईरान के विदेश मंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने कहा है कि ईरान और तुर्की संबंधों में विस्तार और दीर्घकालिक सहयोग का रोड मैप तैयार करने के लिए उच्च स्तर पर राजनयिक वार्ता जारी रखेंगे।

सोमवार को तेहरान में अपने तुर्क समकक्ष मौलूद चाउशोग़लू के साथ एक संयुक्त प्रेस कांफ़्रेंस को संबोधित करते हुए अमीर अब्दुल्लाहियान ने कहाः हमें उम्मीद है कि तुर्क राष्ट्रपति रजब तैयब अर्दोगान की भविष्य में तेहरान की यात्रा के दौरान इस रोड मैप को अंतिम रूप दे दिया जाएगा।

ग़ौरतब है कि क़रीब तीन महीने पहले ईरानी राष्ट्रपति इब्राहीम रईसी के सत्ता संभालने के बाद से तुर्की के उच्च स्तरीय प्रतिनिधिंडल की ईरान की यह पहली यात्रा है।

ईरानी विदेश मंत्री का कहना था कि उन्होंने अपने तुर्क समकक्ष के साथ मुलाक़ात में द्विपक्षीय संबंधों, क्षेत्रीय मुद्दों और ख़ास तौर पर अफ़ग़ानिस्तान के मुद्दे पर चर्चा की है।

उन्होंने कहा कि व्यावहारिक सरकारों के रूप में तेहरान और अंकारा व्यापार, ऊर्जा, पर्यावरण और कांसुलर संबंधों के विस्तार के रास्ते में बाधाओं को दूर करने के लिए मिलकर काम करने पर सहमत हुए हैं।

चाउशोग़लू ने रविवार को ईरान के होर्मुज़गान प्रांत में आए भूकंप पर अपनी हमदर्दी जताते हुए कहा कि हर मुश्किल घड़ी में अंकारा हमेशा से तेहरान के साथ खड़ा है। msm