अफ़ग़ािनस्तान के नवनिर्माण के लिए हम तैयार हैंःईरान
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i106062-अफ़ग़ािनस्तान_के_नवनिर्माण_के_लिए_हम_तैयार_हैंःईरान
ईरान ने घोषणा की है कि वह पड़ोसी देश अफ़ग़ानिस्तान के नवनिर्माण के लिए पूरी तरह से तैयार है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov १७, २०२१ ०८:३७ Asia/Kolkata
  • अफ़ग़ािनस्तान के नवनिर्माण के लिए हम तैयार हैंःईरान

ईरान ने घोषणा की है कि वह पड़ोसी देश अफ़ग़ानिस्तान के नवनिर्माण के लिए पूरी तरह से तैयार है।

अफ़ग़ानिस्तान के मामले में ईरान के विशेष दूत ने बताया है कि अफ़ग़ानिस्तान एसा देश है जो प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध है।  उन्होंने कहा कि इसके नवनिर्माण के लिए हम तैयार हैं।

काबुल मेंं बुधवार को तालेबान के प्रतिनिधिमण्डल के साथ बैठक में हसन काज़मी क़ुम्मी ने कहा कि अफ़ग़ानिस्तान के कारख़ानों और उद्योगों को सक्रिय करने के लिए ईरान, तकनीकी और इन्जीनियरिंग संबन्धी सेवाएं देने के लिए तैयार है।

उन्होंने कहा कि अफ़ग़ानिस्तान को अपनी क्षमताओं को प्रदर्शित करने का अवसर नहीं दिया गया।  ईरान के दूत का कहना था कि नई परिस्थितियों में अफ़ग़ानिस्तान को अपनी छिपी हुई क्षमताओं को निखारने का मौक़ा मिलेगा।  उन्होंने कहा कि इस मार्ग में इस्लामी गणतंत्र ईरान हर प्रकार से मदद करने के लिए तैयार है।

काज़मी का कहना था कि काबुल में ईरानी शिष्टमण्डल की उपस्थिति इसलिए है कि अफ़ग़ानिस्तान की समस्याओं के समाधान के लिए तालेबान के साथ सहयोग किया जाए।

याद रहे कि अफ़ग़ानिस्तान के मामले में ईरान के दूत हसन काज़मी क़ुम्मी एक कूटनीतिक और आर्थिक शिष्टमण्डल के साथ सोमवार को काबुल के हवाई अड्डे पर पहुंचे थे।  वहां पर उन्होंने अफ़ग़ानिस्तान के अधिकारियों के साथ भेंटवार्ताएं कीं।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए