ईरान की एयरलाइंस माहान एयर पर साइबर हमले की कोशिश नाकाम
ईरान के साइबर विशेषज्ञों ने देश की माहान एयरलाइंस पर साइबर हमले की कोशिश को नाकाम कर दिया है।
मीडिया में माहान एयर पर साइबर हमले की रिपोर्टों के जवाब में ईरान की एयरलाइंस ने कहा है कि माहान साइबर सुरक्षा टीम ने बहुत ही समझदारी और होशियारी से साइबर हमले को नाकाम कर दिया है और माहान की सभी उड़ानें योजना के अनुसार संचालित की जा रही हैं।
तसनीम न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक़, माहान एयर के जनसंपर्क विभाग का कहना हैः जैसा कि मीडिया में माहान एयर के कम्यूटरों पर साइबर हमले की रिपोर्टें सामने आ रही हैं, इस संदर्भ में हम कहना चाहते हैं कि देश के परिवहन में माहान एयर के महत्व के मद्देनज़र, पहले भी कई बार इस एयरलाइंस को निशाना बनाने के प्रयास किए गए हैं, लेकिन अभी तक दुश्मन के सभी प्रयास विफल रहे हैं।
एयरलाइन द्वारा जारी किए गए बयान में कहा गया है कि कंपनी को निशाना बनाए जाने और साइबर हमलों का प्रयास एक सामान्य बात हो गई है, इसीलिए माहान की साइबर सुरक्षा टीम ने समय पर बहुत ही होशियारी से कार्यवाही की और हमले को विफल बना दिया। इसीलिए हम सभी लोगों तक यह सूचना पहुंचाना चाहते हैं कि माहान की सभी उड़ानें योजना के अनुसार संचालित की जा रही हैं। msm