वास्तविकता से ध्यान हटाकर अमेरिका कुछ हासिल नहीं कर सकताः ईरान  
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i106328-वास्तविकता_से_ध्यान_हटाकर_अमेरिका_कुछ_हासिल_नहीं_कर_सकताः_ईरान
विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि अमेरिका परमाणु समझौते के बारे में वास्तविकता से ध्यान हटा कर कुछ हासिल नहीं कर सकता।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov २४, २०२१ ०५:३८ Asia/Kolkata
  • वास्तविकता से ध्यान हटाकर अमेरिका कुछ हासिल नहीं कर सकताः ईरान  

विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि अमेरिका परमाणु समझौते के बारे में वास्तविकता से ध्यान हटा कर कुछ हासिल नहीं कर सकता।

विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता सईद ख़तीबज़ादे ने ट्वीट करके कहा है कि रास्ते से भटाकर अमेरिका कुछ हासिल नहीं कर सकता और अधिकतम दबाव की नीति जैसे फैसलों का खत्म करना लाभप्रद साबित हो सकता है।

विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने इसी प्रकार अपने ट्वीटर हैंडल पर लिखा कि सामूहिक रूप से फोटो खिंचाने के लिए एक दिखावटी बैठक करने से यह वास्तविकता परिवर्तित नहीं होगी कि ईरान के बजाये अमेरिका वार्ता की मेज से हट गया है। समाचार एजेन्सी तसनीम की रिपोर्ट के अनुसार सईद ख़तीबज़ादे ने ट्वीट किया है कि अमेरिका और उसके घटक यह दिखाने का प्रयास कर रहे हैं कि ईरान ने वार्ता की मेज़ छोड़ दी है।

उन्होंने कहा कि उनके इस प्रयास से वास्तविकता पर पर्दा नहीं पड़ेगा और ईरान कदापि वार्ता की मेज़ से पीछे नहीं हटा है। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए