वियेना में जारी वार्ता में नई प्रगति, ईरान ने सौंपा अपना दस्तावेज़
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i106696-वियेना_में_जारी_वार्ता_में_नई_प्रगति_ईरान_ने_सौंपा_अपना_दस्तावेज़
वियेना में जारी परमाणु वार्ता में ईरानी वार्ताकार टीम के प्रमुख ने बताया कि ईरान की ओर से दूसरे पक्षों को प्रतिबंधों के हटाने और परमाणु मुद्दे के बारे में अपना मसौदा दे दिया गया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec ०३, २०२१ १४:१० Asia/Kolkata

वियेना में जारी परमाणु वार्ता में ईरानी वार्ताकार टीम के प्रमुख ने बताया कि ईरान की ओर से दूसरे पक्षों को प्रतिबंधों के हटाने और परमाणु मुद्दे के बारे में अपना मसौदा दे दिया गया है।

.....ईरान के विदेश उपमंत्री और मुख्य वार्ताकार अली बाक़ेरी ने कहा कि हमने दूसरे पक्ष को अपने प्रस्ताव का मसौदा सौंप दिया है और अब उम्मीद है कि वह बहुत जल्द किसी सहमति तक पहुंचेंगे जिसके बाद गंभीरता से वार्ता का सिलसिला आगे बढ़ेगा और उन्हें जो दोनों दस्तावेज़ पेश किए गए हैं उनके बारे में चर्चा होगी। ईरान के विदेश उपमंत्री ने कहा कि हमने दूसरे पक्षों से कह दिया है कि वार्ता जारी रखने के लिए पूरी तरह तैयार हैं हमने वियेना इसी लिए आए हैं कि बातचीत हो।....इन दोनों दस्तावेज़ों का पेश किया जाना इस बात का चिन्ह है कि वार्ता में हम पूरी तरह गंभीर हैं। हमने इस दस्तावेज़ के बारे में अपना रुख़ अपना स्टैंड और अपनी सोच पूरे ब्योरे के साथ बयान कर दी है। श्री अली बाक़ेरी ने इसी तरह वियेना में आईएईए के मुख्यालय में इस संस्था के प्रमुख राफ़ायल ग्रोसी से मुलाक़ात की। वियेना के कोबर्ग होटल में द्विपक्षीय और बहुपक्षीय बैठकें परमाणु वार्ता के आख़िरी दौर तक चलती रहेंगी।  वियेना से आईआरआईबी के लिए काज़ेमी की रिपोर्ट