अमरीका ने फिर लगाए ईरान पर प्रतिबंध
अमरीका की ओर से ईरान की 4 कंपनियों और 8 लोगों के विरुद्ध प्रतिबंध लगाए गए हैं।
फ़ार्स प्रेस के अनुसार अमरीका के वित्त मंत्रालय ने मानवाधिकारों के हनन जैसे हास्यास्पद दावे के साथ ईरान के विरुद्ध नए प्रतिबंध लगाए हैं।
इसी प्रकार से अमरीका की ओर से सीरिया के कुछ लोगों और यूगांडा के एक व्यक्ति के विरुद्ध प्रतिबधों की घोषणा की गई है।
अमरीकी वित्त मंत्रालय इससे पहले भी कई बार विभिन्न निराधार आरोप लगाकर ईरान के विरुद्ध प्रतिबंध लगा चुका है। अपना विरोध करने वाली सरकारों पर दबाव बनाने के लिए अमरीका, मानवाधिकारों को एक हथकण्डे के रूप में प्रयोग करता रहा है।
ईरान के विरुद्ध नए प्रतिबंध एसी हाल में लगाए गए हैं कि जब बाइडेन सरकार का दावा है कि वियेना वार्ता के माध्यम से वह परमाणु समझौते में वापस आने की भूमिका प्रशस्त कर रहा है।
बाइडेन प्रशासन के कई अधिकारी हालिया महीनों के दौरान ईरान के विरुद्ध अधिक दबाव की नीति की विफलता को कई बार स्वीकार कर चुके हैं। उनका कहना है कि अमरीका, जेसीपीओए में वापस आना चाहता है। हालांकि परमाणु समझौते में वापस आने के संदर्भ में अमरीका की ओर से कोई भी काम नहीं किया गया है।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए