ईरान के क्रांति संरक्षक बल के 13 सलाहकार सीरिया में शहीद
ईरान के क्रांति संरक्षक बल आईआरजीसी के 13 सैन्य सलाहकार हालिया दिनों में सीरिया की लड़ाई में शहीद हो गये हैं जबकि 21 अन्य घायल हुए हैं।
शनिवार को आईआरजीसी ने बताया कि यह सैन्य सलाहकार ईरान के उत्तरी प्रान्त माज़न्दरान के थे।
बयान के अनुयार यह लोग खान तूमान क़स्बे में मारे गये जो सीरिया के एलेप्पो प्रान्त के पश्चिमोत्तर में स्थित है।
बयान में कहा गया है कि शहीद होने वालों के नामों की घोषणा बाद में की जाएगी।
सीरियाई सेना पर गुरुवार को अन्नुस्रा फ्रंट के आतंकवादियों ने खान तूमान में बड़ा हमला किया शुरु किया था।
शुक्रवार को तथाकथित सीरियान आबज़र्वेटरी फॅार ह्यूमन राइट्स ने बताया था कि खान तूमान में भारी झड़पों के दौरान तकफीरी आतंकवादियों और सीरियाई सेना की बड़ी संख्या मारी गयी थी।
ब्रिटेन से इस संस्था ने बताया कि तकफीरी छापामारों ने खान तूमान पर क़ब्ज़ा कर लिया।
सीरियाई सेना ने अभी तक खान तूमान पर तकफीरी आतंकवादियों के क़ब्ज़े की खबर की पुष्टि नहीं की है।
ईरान ने , सीरिया के राष्ट्रपति बश्शार असद की सरकार के अनुरोध पर विदेश समर्थिक आतंकवादियों के खिलाफ सीरियाई सेना के युद्ध में सहयोग के लिए सैन्य सलाहकार सीरिया भेजा है। (Q.A.)