इस समय ईरान, क्षेत्र का सबसे ताक़तवर देश हैः काज़िम सिद्दीक़ी
तेहरान के इमामे जुमा ने कहा है कि वर्तमान समय में क्षेत्र में ईरान सबसे शक्तिशाली देश के रूप में है।
हुज्जतुल इस्लाम वल मुस्लेमीन काज़िम सदीक़ी ने जुमे की नमाज़ के ख़ुत्बे में कहा कि इस समय ईरान क्षेत्र का एसा शक्तिशाली देश है जिसपर किसी भी देश में हमला करने का साहस नहीं है।
उन्होंने वियेना में जारी परमाणु वार्ता के बारे में कहा कि देश की लोकतांत्रिक सरकार, विश्व के सभी देशों के साथ अच्छे संबन्ध चाहती है।उनका कहना था कि इस्लामी क्रांति की कोख से पैदा होने वाला इस्लामी गणतंत्र ईरान अब इतना मज़बूत हो चुका है कि वह अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर बड़े-बड़े तूफ़ानों और चुनौतियों का मुक़ाबला करने में सक्षम है।
तेहरान के इमामे जुमा ने कहा कि अमरीका ने विभिन्न चरणों विशेषकर ट्रम्प के काल में तीन मोर्चों पर इस्लामी गणतंत्र ईरान को नुक़सान पहुंचाने का काम किया। उनका पहला मोर्चा अमरीकी वित्त मंत्रालय था। दूसरा मोर्चा अमरीक विदेश मंत्रालय था और तीसरा मोर्चा अमरीका की गुप्तचर सेवा सीआईए थी।
उन्होंने कहा कि हर मोर्चे ने ईरान के विरुद्ध अलग-अलग ढंग से अपने तरीक़े से काम किये। इन मोर्चों ने आर्थिक प्रतिबंधों, अत्यधिक दबाव और ईरानी राष्ट्र को निराश करने के उद्देश्य से यथासंभव लगातार प्रयास किये। उन्होंने देश की जनता को व्यवस्था के विरुद्ध उकसाने के लिए बहुत कुछ किया किंतु अपने हर हथकण्डे में वे विफल रहे।
हुज्जतुल इस्लाम वल मुस्लेमीन काज़िम सदीक़ी ने कहा कि इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता की दूरदर्शिता और जनता के कड़े प्रतिरोध के कारण दुश्मनों से स्वयं यह स्वीकार किया है कि वे ईरान के बारे में अपने लक्ष्यों को प्राप्त नहीं कर पाए।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए