वार्ता का नया चरण शुरु और अमरीका ने नया दावा कर दिया
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i106996-वार्ता_का_नया_चरण_शुरु_और_अमरीका_ने_नया_दावा_कर_दिया
ईरान के मामले में अमरीका के विशेष दूत ने विएना वार्ता शुरु होने के साथ ही नया दावा कर दिया है।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Dec ११, २०२१ १६:११ Asia/Kolkata
  • वार्ता का नया चरण शुरु और अमरीका ने नया दावा कर दिया

ईरान के मामले में अमरीका के विशेष दूत ने विएना वार्ता शुरु होने के साथ ही नया दावा कर दिया है।

तस्नीम न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार इस्लामी गणतंत्र ईरान के मामले में अमरीका के विशेषदूत राबर्ट मेली ने प्रतिबंधों की समाप्ति के लिए विएना वार्ता के अवसर पर परमाणु समझौते से अमरीका के निकलने की ओर संकेत किए बिना कहा कि अमरीका, ईरान के कूटनयिकों के साथ हर जगह मुलाक़ात के लिए तैयार है।

ज्ञात रहे कि प्रतिबंध हटाने के लिए ईरान और गुट 4+1 (जर्मनी, फ़्रांस, ब्रिटेन, रूस और चीन) के बीच वार्ता का नया चरण गुरुवार 9 दिसम्बर को परमाणु समझौते के संयुक्त आयोग की बैठक के साथ वार्ता शुरु हुई।

ईरान के वरिष्ठ परमाणु वार्ताकार और उप विदेशमंत्री अली बाक़िरी कनी ने इस बात पर बल दिया कि ईरान ने गंभीरता से अपने दृष्टिकोण के आधार पर वार्ता का रास्ता चुना है और वार्ता के लिए गंभीर इरादा रखता है।

इस रिपोर्ट के अनुसार विभिन्न स्तरोंपर वार्ता प्रक्रिया शनिवार को भी जारी रहेगी। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए