ईरान ने बता दी अपनी रेड लाइन...
इस्लामी गणतंत्र ईरान के उप विदेशमंत्री और वरिष्ठ परमाणु वार्ताकार अली बाक़िरी कनी का कहना है कि परमाणु समझौते से कम पर कोई बात नहीं होगी।
उनका कहना था कि परमाणु समझौता हमारी रेड लाइन है। उप विदेशमंत्री और वरिष्ठ परमाणु वार्ताकार ने स्पष्ट किया कि ईरान, परमाणु समझौते से कम किसी भी चीज़ को स्वीकार नहीं करेगा।
उन्होंने प्रेस टीवी से बात करते हुए कहा कि हम परमाणु समझौते जेसीपीओ से कम पर किसी भी चीज़ के लिए राज़ी नहीं होंगे और यह ईरान की रेड लाइन है।
उप विदेशमंत्री ने कहा कि हम वार्ता के इस दौर में अमरीका के नये रवैये को परखेंगे और उसी आधार पर नई राय बनाएंगे।
ईरान के वरिष्ठ परमाणु वार्ताकार ने कहा कि विएना में 6 चरण की वार्ता और छह दौर की बाद की वार्ता के आधार पर तैयार वर्कशीत में दोनों पक्षों के बीच कुछ मतभेद बाक़ी हैं जिसके बारे में उच्च स्तर पर फ़ैसला लिए जाने की ज़रूरत है और यह अभी तक वार्ता की मेज़ पर हल नहीं हुआ है।
उन्होंने कहा कि 2015 में ईरान और गुट 5+1 के बीच समझौता हुआ था और अमरीका इस समझौते से कुछ साल बाद निकल गया और अब वह इसमें दोबारा वापस आना चाहता है।
उप विदेशमंत्री और वरिष्ठ परमाणु वार्ताकार ने कहा कि यह समझौता दोनों पक्षों के बीच मामले की संयुक्त बुनियाद है जिससे कम को ईरान स्वीकार नहीं करेगा और यह ईरान की रेड लाइन है। (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए