हज़रत फ़ातेमा ज़हरा की शहादत पर हो रही हैं शोक सभाएं
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i107238-हज़रत_फ़ातेमा_ज़हरा_की_शहादत_पर_हो_रही_हैं_शोक_सभाएं
13 जमादिस्सानी बराबर 18 दिसंबर 2021 को पैग़म्बरे इस्लाम (स) की सुपुत्री हज़रत फ़ातेमा ज़हरा का शहादत दिवस है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec १८, २०२१ ०९:४५ Asia/Kolkata
  • हज़रत फ़ातेमा ज़हरा की शहादत पर हो रही हैं शोक सभाएं

13 जमादिस्सानी बराबर 18 दिसंबर 2021 को पैग़म्बरे इस्लाम (स) की सुपुत्री हज़रत फ़ातेमा ज़हरा का शहादत दिवस है।

ईरान में हज़रत फ़ातेमा ज़हरा सलामुल्लाह अलैहा के मानने वाले कल रात से देश के अलग-अलग क्षेत्रों में उनका सोग मना रहे हैं।

पवित्र नगरों मशहद और क़ुम के अतरिक्त ईरान के सारे ही नगरों में हज़रत फातेमा ज़हरा का सोग मनाया जा रहा है।  कोरोना के कारण लोग, कोरोना के नियमों का पालन करते हुए सोग मना रहे हैं।  बहुत से क्षेत्रों में यह कार्यक्रम वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हो रहे हैं।

पैग़म्बरे इस्लाम हज़रत मुहम्मद मुस्तफ़ा (स) की सुपुत्री और हज़रत अली अलैहिस्सलाम की धर्मपत्नी हज़रत फातेमा ज़हरा, अपने काल के शासकों के अत्याचारों को सहन करते हुए 18 वर्ष की आयु में शहीद हो गईं।

एक कथन के अनुसार हज़रत फ़ातेमा ज़हरा की शहादत 13 जमादिल अव्वल सन 11 हिजरी को बताई गई है जबकि एक अन्य कथन के अनुसार आपकी शहादत 3 जमादिस्सानी सन 11 हिज़री को हुई थी।  आईआरआईबी की ओर से हम इस दुखद अवसर पर हार्दिक संवेदना प्रकट करते हैं।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए