इराक़ में शांति एवं स्थिरता के हित में हैंः रईसी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i107446-इराक़_में_शांति_एवं_स्थिरता_के_हित_में_हैंः_रईसी
राष्ट्रपति रईसी ने कहा है कि हमारी मूल नीति, इराक़ में शांति एवं स्थिरता का समर्थन करना है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec २३, २०२१ २०:१० Asia/Kolkata
  • इराक़ में शांति एवं स्थिरता के हित में हैंः रईसी

राष्ट्रपति रईसी ने कहा है कि हमारी मूल नीति, इराक़ में शांति एवं स्थिरता का समर्थन करना है।

ईरान के राष्ट्रपति सैयद इब्राहीम रईसी ने आज तेहरान में इराक़ के विदेशमंत्री फोआद हुसैन से मुलाक़ात की।

उन्होंने इराक़ में संपन्न होने वाले चुनाव पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान, हमेशा से इराक़ में मज़बूत संसद और सरकार के गठन का इच्छुक है।  सैयद इब्राहीमी ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में चुनाव के बारे में विरोध संभव है लेकिन महत्वपूर्ण बात यह है कि विरोध और चुनावी मामले की जांच क़ानून के दायरे में चले।

उनका कहना था कि इराक़ में हर प्रकार की अशांति या अस्थिरता को हम अपने देश में अशांति के अर्थ में देखते हैं।  ईरान के राष्ट्रपति ने कहा कि इराक़ के भीतर अशांति या अस्थिरता पैदा करने को हम स्वीकार नहीं करेंगे।

उन्होंने इराक़ से अमरीकी सैनिकों के निकलने के बारे में कहा कि यह काम इराक़ के प्रतिरोधकर्ताओं और वहां के अधिकारियों के दृढ संकल्प से संभव हुआ है क्योंकि यह देखा गया है कि अमरीका ने जहां भी अपनी सैन्य उपस्थिति बनाई वहां से वह आसानी से बाहर नहीं जाता।  वह केवल प्रतिरोध से डरकर ही निकलता है।

राष्ट्रपति इब्राहीम रईसी ने कहा कि इराक़ के साथ हमारे बहुत गहरे संबन्ध हैं जिनमें विस्तार दोनो पक्षों के हित में है।

इस भेंटवार्ता में इराक़ के विदेशमंत्री फोआद हुसैन ने अपने देश के बारे में इस्लामी गणतंत्र ईरान की नीति की सराहना की। 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए