वियना वार्ता में प्रगति देखी जा रही हैः अमरीका
एनपीआर के अनुसार आस्ट्रिया की राजधानी वियना में होने वाली परमाणु वार्ता में प्रगति दिखाई दे रही है।
अमरीका के नैश्नल पब्लिक रेडियो एनपीआर की ख़बर है कि वियना वार्ता में एक समझौते की ओर बढ़त की निशानियां देखी गई हैं।
एनपीआर के अनुसार यह पहली बार है कि यूरोपीय वार्ताकारों ने वियना वार्ता में प्रगति की बात कही है।
एनपीआर की वेबसाइट के अनुसार हालिया कुछ महीनों के दौरान पहली बार यूरोपीय वार्ताकारों ने वियना वार्ता में प्रगति की बात कही है। एनपीआर ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि वह बहुत जल्द इस बारे में अपनी विस्तृत रिपोर्ट पेश करेगा।
याद रहे कि वियना में आठवें चरण की वार्ता सोमवार से आरंभ होने जा रही है। नए साल ही छुट्टियों के कारण यह वार्ता अब सोमवार से शुरू होगी।
वार्ता में शामिल कुछ कूटनयिकों ने इस वार्ता में किसी सहमति तक पहुंचने के प्रति आशा व्यक्त करते हुए कहा है कि फरवरी से पहले किसी समझौते तक पहुंचने की संभावना बढ़ रही है।
बाइडेन प्रशासन ने दावा किया है कि वे वियना में वार्ता के माध्यम से परमाणु समझौते में वापस आने के लिए ज़ूरूरी काम कर रहे हैं।
ज्ञात रहे कि 8 मई सन 2018 को अमरीका के तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प, परमाणु समझौते से एकपक्षीय रूप से निकल गए थे। इसके बाद उन्होंने ईरान पर कड़े प्रतिबंध लगाए थे।
बहुत से अमरीकी अधिकारियों का यह मानना है कि ईरान के विरुद्ध अधिक दबाव की नीति का कोई भी नतीजा नहीं निकला है।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए