प्रतिरोधकर्ता राष्ट्र एकजुट होकर वर्चस्ववाद का मुक़ाबला कर सकते हैंः मोहसिन रेज़ाई
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i108310-प्रतिरोधकर्ता_राष्ट्र_एकजुट_होकर_वर्चस्ववाद_का_मुक़ाबला_कर_सकते_हैंः_मोहसिन_रेज़ाई
ईरान के राष्ट्रपति इब्राहीम रईसी के आर्थिक सलाहकार ने कहा है कि अब ज़ोर-ज़बरदस्ती का दौर ख़त्म हो चुका है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan १५, २०२२ १४:३१ Asia/Kolkata
  • प्रतिरोधकर्ता राष्ट्र एकजुट होकर वर्चस्ववाद का मुक़ाबला कर सकते हैंः मोहसिन रेज़ाई

ईरान के राष्ट्रपति इब्राहीम रईसी के आर्थिक सलाहकार ने कहा है कि अब ज़ोर-ज़बरदस्ती का दौर ख़त्म हो चुका है।

मोहसिन रेज़ाई ने निकारागुआ में कहा कि अब धौंस, ज़ोर-ज़बरदस्ती और प्रतिबंधों का ज़माना ख़त्म हो गया है।  मोहसिन रेज़ाई ने कहा कि ईरान और निकारागुआ में साम्राज्यवाद और वर्चस्ववाद के विरुद्ध संघर्ष में बहुत सी समानताएं पाई जाती हैं।

उन्होंने कहा कि अब जबकि शत्रु ने अपनी सारी क्षमता को प्रतिरोध करने वाले राष्ट्रों के विरुद्ध मुक़ाबले में झोंक दिया है तो एसे में हमें एक-दूसरे का साथ देना चाहिए। मोहसिन रेज़ाई का कहना था कि साम्राज्यवाद का विरोध करने वाली प्रतिरोधक शक्तियों को जानना चाहिए कि हम हमेशा एक-दूसरे के साथ हैं।  उन्होंने कहा कि एसे में वे षडयंत्रों और प्रतिबंधों के माध्यम से अपने लक्ष्यों तक नहीं पहुंच पाएंगे।

ईरानी राष्ट्रपति के आर्थिक सलाहकार रेज़ाई ने निकारागुआ के विरुद्ध अमरीकी प्रतिबंधों की निंदा करते हुए कहा कि अब ज़ोर-ज़बरदस्ती का दौर नहीं है इसलिए हमको मिलजुलकर प्रतिरोध करना चाहिए।

इस भेंटवार्ता में निकारागुआ के संसद सभापति गोस्ताओ पूरास ने अपने देश में ईरान के प्रतिनिधि की उपस्थिति की सराहना करते हुए कहा कि क्रांतिकारी राष्ट्रों की संयुक्त शक्ति का संयुक्त बिंंदु उसकी पहचान करके मुक़ाबला करना है।  उन्होंने कहा कि हम इस्लामी गणतंत्र ईरान के साथ संबन्धों के विस्तार को बहुत महत्व देते हैं।

उनका यह भी कहना था कि ईरान और निकारागुआ के मित्रता तथा अमरीकी साम्राज्यवाद के षडयंत्रों के मुक़बाले मे दोनो राष्ट्रों का प्रतिरोध विशेष महत्व रखता है।