ईरान ने दी भारत के गणतंत्र दिवस पर बधाई
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i108704-ईरान_ने_दी_भारत_के_गणतंत्र_दिवस_पर_बधाई
ईरान के राष्ट्रपति ने भारत के गणतंत्रता दिवस पर इस देश के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को अलग-अलग बधाई दी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan २६, २०२२ १२:०२ Asia/Kolkata
  • ईरान ने दी भारत के गणतंत्र दिवस पर बधाई

ईरान के राष्ट्रपति ने भारत के गणतंत्रता दिवस पर इस देश के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को अलग-अलग बधाई दी है।

सैयद इब्राहीम रईसी ने बुधवार को भारत के गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई दी।

ईरान के राष्ट्रपति ने अपने बधाई संदेश में लिखा है कि इस्लामी गणतंत्र ईरान और भारत, एशिया के वे प्राचीन देश हैं जो समृद्ध सभ्यताओं और संस्कृतियों के स्वामी रहे हैं।  इन दोनो देशों के बीच हमेशा मैत्रीूपर्ण संबन्ध रहे हैं।  इब्राहीम रईसी ने लिखा है कि ईरान, भारत के साथ संबन्धों को विस्तार के लिए आवश्यक इच्छाशक्ति रखता है।

भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भेजे पत्र में ईरान के राष्ट्रपति ने आशा व्यक्त की है कि दोनो देशों के प्राचीन संबन्धों की छाया में दोनो पक्ष हर क्षेत्र में संबन्ध विस्तार से इच्छुक हैं।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए