ट्रम्प ने ईरान को मज़बूत कियाः क्रिस मर्फी
अमरीकी सीनेट की विदेश मामलों की समिति के सदस्य क्रिस मर्फी ने कहा कि परमाणु समझौते से अमरीका निकलना, ईरान के सशक्त होने का कारण बना।
क्रिस मर्फ़ी ने ट्वीट करके ट्रम्प द्वारा एकपक्षीय रूप में परमाणु समझौते से निकलने की कड़ी आलोचना की है।
अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा है कि ईरान के विरुद्ध ट्रम्प की अत्यधिक दबाव की नीति का यह परिणाम निकला कि उसने स्थिति को ख़राब किया अच्छा नहीं किया।
उनका कहना है कि ट्रम्प की ओर से एकपक्षीय ढंग से जेसीपीओए से निकलने का एकमात्र परिणाम यह निकला कि ईरान बहुत मज़बूत हो गया। क्रिस मर्फी ने यह बात एसी स्थिति में कही है कि जब वियेना में परमाणु वार्ता जारी है।
हालांकि इससे पहले भी अमरीका के कई अधिकारी इस बात को सार्वजनिक तौर पर स्वीकार कर चुके हैं कि ईरान के विरुद्ध अधिक दबाव की अमरीकी नीतियां पूरी तरह से विफल रही हैं।
इसी बीच ईरान के संबन्ध में अमरीका के विशेष दूत राबर्ट माली ने अपने एक साक्षात्कार में कहा है कि ईरान के विरुद्ध अधिक दबाव की नीति का उल्टा नतीजा सामने आया है।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए