हम पश्चिम के जवाब की प्रतीक्षा में हैंः ईरान
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i109446-हम_पश्चिम_के_जवाब_की_प्रतीक्षा_में_हैंः_ईरान
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता का कहना है कि वियना वार्ता मे ईरान, पश्चिम के जवाब की प्रतीक्षा में है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb १४, २०२२ १७:१२ Asia/Kolkata
  • हम पश्चिम के जवाब की प्रतीक्षा में हैंः ईरान

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता का कहना है कि वियना वार्ता मे ईरान, पश्चिम के जवाब की प्रतीक्षा में है।

सईद ख़तीबज़ादे ने संवाददाता सम्मेलन में वियना वार्ता के बारे में कहा कि बचे हुए मुद्दों के संबन्ध में वार्ता जारी है।

उन्होंने कहा कि अमरीका और तीन यूरोपीय देशों की इच्छा शक्ति जितनी मज़बूत होगी उसी हिसाब से फैसले तक पहुंचने का समय कम हो जाएगा।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने इस प्रश्न के जवाब में कि क्या फरवरी के अंत तक कोई समझौता हो जाएगा कहा कि अगर यूरोपीय और अमरीकी पक्ष, ईरानी राष्ट्र के अधिकारों को ध्यान में रखकर सोचे तो फैसले में बहुत अधिक समय लगने वाला नहीं है।

उन्होंने कहा कि एसे में बहुत ही कम समय में समझौता हो सकता है।  उनका कहना था कि समझौते के लिए सामने वाले पक्ष के फैसले की प्रतीक्षा है।

सईद ख़तीबज़ादे ने कहा कि अमरीका भरोसे के योग्य नहीं है इसलिए उसको एसा फैसला करना चाहिए जिससे अन्तर्राष्ट्रीय क़ानूनों का उल्लंघन न होने पाए।

ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने यूक्रेन के परिवर्तनों के बारे में कहा कि यूक्रेन के बारे में बढ़ते तनाव से तेहरान बहुत चिंतित है।  वह यूक्रेन की स्थिति पर बहुत नज़दीक से नज़र रखे हुए है।  उनका कहना था कि ईरान के यूक्रेन और रूस दोनो देशों के साथ मधुर संबन्ध हैं इसलिए हम दोनो पक्षों को शांति बनाए रखने का आह्वान करते हैं।

अपने साप्ताहिक संवाददाता सम्मेलन में ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने यमन पर होने वाले हमलों के बारे में कहा कि ईरान, उन निर्दोषों की हत्याओं के बारे में चिंतित है जो सात वर्षों से इस मुसीबत का सामना कर रहे हैं।  उन्होंने कहा कि वे देश जिन्होंने यमन युद्ध के लिए हथियारों को ढेर लगा दिये हैं वे कभी भी यमन की जनता के हितैषी नहीं हो सकते।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए