हम अपनी किसी भी रेड लाइन से पीछे नहीं हटेंगेः विदेशमंत्री
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i109464-हम_अपनी_किसी_भी_रेड_लाइन_से_पीछे_नहीं_हटेंगेः_विदेशमंत्री
विदेशमंत्री ने कहा है कि पश्चिमी देशों का रवइया वियना वार्ता के लंबा होने का कारण बना है।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Feb १५, २०२२ १४:५७ Asia/Kolkata
  • हम अपनी किसी भी रेड लाइन से पीछे नहीं हटेंगेः विदेशमंत्री

विदेशमंत्री ने कहा है कि पश्चिमी देशों का रवइया वियना वार्ता के लंबा होने का कारण बना है।

विदेशमंत्री अमीर हुसैन अब्दुल्लाहियान ने यूरोपीय संघ की विदेशनीति आयुक्त के साथ टेलीफोनी वार्ता में कहा है कि पश्चिम की ओर से कुछ उतावलापन, समझौते के टैक्स के साथ छेड़छाड़ व पुराना खेल दोहराना और अच्छे समझौते के लिए गम्भीरता का परिचय न देना वियना वार्ता के लंबा होने का कारण बना है।

इस टेलीफोनी वार्ता में यूरोपीय संघ की विदेश नीति आयुक्त जोसेफ़ बोरेल ने वियना वार्ता में भाग लेने वाले ईरानी और दूसरे प्रतिनिधिमंडलों के प्रयासों की सराहना की और कहा कि वियना वार्ता संवेदनशील चरण में पहुंच गयी है और ज़रूरी है कि समस्त पक्ष लचक दिखायें और वार्ता को आगे बढ़ाने में एक दूसरे की मदद करें।

इसी प्रकार इस टेलीफोनी वार्ता में दोनों पक्षों ने विचार -विमर्श को जारी रखने पर सहमति जताई। कुल मिलाकर दोनों पक्षों ने वार्ता प्रक्रिया को सकारात्मक बताया। ईरान के विदेशमंत्री ने बल देकर कहा कि वह किसी भी स्थिति में अपनी किसी भी रेड लाइन से जिसका आधार तर्क और वास्तविकता है, पीछे नहीं हटेंगे।

इसी प्रकार इस टेलीफोनी वार्ता के बाद यूरोपीय संघ की विदेश नीति आयुक्त जोसेफ़ बोरेल ने ट्वीट करके कहा है कि मेरा ठोस विश्वास है कि समझौता हो सकता है और समझौता करने का समय आ गया है। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए