ईरानी विदेश मंत्री की संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव से अहम मुलाक़ात
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i109602-ईरानी_विदेश_मंत्री_की_संयुक्त_राष्ट्र_संघ_के_महासचिव_से_अहम_मुलाक़ात
ईरान के विदेश मंत्री और संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव की म्यूनिख में एक अहम मुलाक़ात हुई है, जहां दोनों अधिकारियों ने महत्वपूर्ण क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb १९, २०२२ ०६:०८ Asia/Kolkata
  • ईरानी विदेश मंत्री की संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव से अहम मुलाक़ात

ईरान के विदेश मंत्री और संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव की म्यूनिख में एक अहम मुलाक़ात हुई है, जहां दोनों अधिकारियों ने महत्वपूर्ण क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा की है।

समाचार एजेंसी फ़ार्स की रिपोर्ट के मुताबिक़, इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेश मंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान इस समय 58वें सुरक्षा सम्मेलन में भाग लेने के लिए जर्मनी के म्यूनिख शहर की यात्रा पर हैं। उन्होंने शुक्रवार की शाम को संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस मुलाक़ात की और कई अहम मुद्दों पर चर्चा की। ईरान के विदेश मंत्री ने अपने जर्मनी दौरे के दौरान स्लोवेनिया के राष्ट्रपति से भी भेंटवार्ता की है।

उल्लेखनीय है कि दुनिया भर के अधिकारियों और सुरक्षा विशेषज्ञों की मौजूदगी में म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन शुक्रवार से आरंभ हुआ है जो तीन दिनों तक चलेगा। यह बैठक इस साल भी कोरोना और ओमिक्रोन वेरिएंट की वजह से बहुत ही सीमित पैमाने पर आयोजित की जा रही है। (RZ)

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए