म्यूनिख़ में ईरानी और भारतीय विदेश मंत्रियों की मुलाक़ात
ईरान के विदेश मंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने म्यूनिख़ सुरक्षा सम्मेलन के इतर अपने भारतीय समकक्ष सुब्रमणियम जयशंकर से मुलाक़ात की है।
ईरानी और भारतीय विदेश मंत्रियों ने म्यूनिख़ सुरक्षा सम्मेलन के दौरान हुई इस मुलाक़ात में दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग के विस्तार पर विचार विमर्श किया।
अमीर अब्दुल्लाहियान ने तेहरान और नई दिल्ली के बीच सहयोग में विस्तार के लिए मौजूद संभावनाओं पर बल दिया और कहा कि दोनों देशों के बीच हुए समझौतों को लागू करने के लिए ईरान पूरी तरह से तैयार है।
ईरानी और भारतीय विदेश मंत्रियों ने अफ़ग़ानिस्तान की वर्तमान स्थिति पर भी चर्चा की और इस देश में एक ऐसी राष्ट्रीय सरकार के गठन की मांग की, जिसमें सभी समुदायों और क़ौमों का प्रतिनिधित्व हो।
भारतीय विदेश मंत्री जयशंकर का कहना था कि उनका देश ईरान के साथ आर्थिक और व्यापार सहयोग के लिए एक क्रेडिट लाइन खोलने के लिए तैयार है।
म्यूनिख़ कांफ़्रेंस 18 से 20 फ़रवरी तक आयोजित हो रही है, जिसमें दुनिया भर के विभिन्न देशों के नेता और विदेश मंत्री भाग ले रहे हैं। msm