अगर वार्ता विफल हुई तो इसके ज़िम्मेदार अमेरिका और पश्चिम होंगेः विदेशमंत्री
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i109642-अगर_वार्ता_विफल_हुई_तो_इसके_ज़िम्मेदार_अमेरिका_और_पश्चिम_होंगेः_विदेशमंत्री
वियना में जो परमाणु वार्ता हो रही है उसमें एक अच्छे समझौते तक पहुंचने के प्रति विदेशमंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने आशा जताई है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb २०, २०२२ ०८:४८ Asia/Kolkata

वियना में जो परमाणु वार्ता हो रही है उसमें एक अच्छे समझौते तक पहुंचने के प्रति विदेशमंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने आशा जताई है।

कल शाम को विदेशमंत्री ने सीएनएन के साथ साक्षात्कार में कहा कि डाक्टर राष्ट्रपति रईसी की सरकार वियना वार्ता में एक अच्छे समझौते तक पहुंचने में गम्भीर है। 

विदेशमंत्री ने कहा कि एक अच्छे समझौते तक पहुंचने के लिए हमने काफी प्रयास किया है और इस संवेदनशील समय में अगर अमेरिकी और पश्चिमी पक्ष वास्तविकता पर आधारित बर्ताव नहीं करते हैं और अगर वियना वार्ता विफल होती है तो उसके ज़िम्मेदार वे होंगे।

विदेशमंत्री ने बल देकर कहा कि हम अच्छे समझौते के प्रति आशांवित हैं और अच्छे समझौते तक पहुंचने के लिए गम्भीर प्रयास कर रहे हैं। विदेशमंत्री जर्मनी के म्यूनिख नगर में होने वाली सुरक्षा कांफ्रेन्स में भाग लेने के लिए गये हैं और उन्होंने इस कांफ्रेन्स में भी कहा था कि ईरान वियना वार्ता के कामयाब व सफल अंत के प्रति कटिबद्ध है और जो भी फैसला लेना चाहिये था हमने सब ले लिया है और हमने अपनी पूरी गम्भीरता दिखा दी है।

ईरान के खिलाफ अमेरिकी प्रतिबंधों को हटवाने के लिए वियना वार्ता के आरंभ से पश्चिमी संचार माध्यम यह दिखाने के प्रयास में हैं कि अगर वार्ता में प्रगति नहीं हो रही है तो इसका ज़िम्मेदार ईरान है जबकि वास्तविकता यह है कि अगर अमेरिका और यूरोपीय पक्ष परमाणु समझौते में अपने वचनों पर अमल करते तो इस वार्ता की नौबत ही न आती। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए