वियना वार्ता के बारे में अफ़वाहों पर ध्यान न दिया जाएः ईरान
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i109884-वियना_वार्ता_के_बारे_में_अफ़वाहों_पर_ध्यान_न_दिया_जाएः_ईरान
अमरीका की ओर से वियना वार्ता के लिए समय सीमा निर्धारित किये जाने का ईरान ने खण्डन किया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb २६, २०२२ १८:२५ Asia/Kolkata
  • वियना वार्ता के बारे में अफ़वाहों पर ध्यान न दिया जाएः ईरान

अमरीका की ओर से वियना वार्ता के लिए समय सीमा निर्धारित किये जाने का ईरान ने खण्डन किया है।

ईरान के विदेश मंत्रालय के अधिकारियों ने इस समाचार का खण्डन किया है कि वियना वार्ता में फैसला लेने के लिए अमरीका ने कोई समय सीमा निर्धारित की है।

सोशल मीडया पर यह ख़बर चल रही है कि अमरीका ने कहा है कि आज और कल के भीतर ईरान, वियना वार्ता के बारे में अपना दृष्टिको पूरी तरह से स्पष्ट करे अन्यथा उनकी ओर से वार्ता को विफल माना जाएगा।

सोशल मीडिया पर यह ख़बर आने के बाद ईरान के विदेश मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसे निराधार बताते हुए कहा है कि अफ़वाहों पर ध्यान न दिया जाए।

ईरान पर लगे ग़ैर क़ानूनी प्रतिबंधों को हटवाने के उद्देश्य से आठ फरवरी से वियना में आठवें चरण की वार्ता चल रही है।  यह वार्ता एक अंतराल के बाद शुरू हुई है।

वियना वार्ता में प्रगति देखी गई है किंतु सामने वाले पक्ष विशेषकर अमरीकी राष्ट्रपति के व्यवहार के कारण वार्ता की प्रक्रिया बढ़ रही है।  ईरान पहले भी कह चुका है कि परमाणु समझौते से अमरीका एकपक्षीय रूप से बाहर निकला था इसलिए उसीको प्रतिबंधों को हटाते हुए पहले उसमें वापस आना होगा।  यह काम वाशिग्टन पर निर्भर है।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए