ब्रितानी मीडिया में अटकलें, वियेना में बहुत जल्द हो सकता है समझौता
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i110612-ब्रितानी_मीडिया_में_अटकलें_वियेना_में_बहुत_जल्द_हो_सकता_है_समझौता
ब्रिटिश मीडिया में यह अटकलें तेज़ हो गई हैं कि वियेना में ईरान और विश्व शक्तियों के बीच जारी बातचीत निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है और आने वाले 48 घंटों के भीतर समझौता हो जाने की संभावना है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar १९, २०२२ ११:५५ Asia/Kolkata
  • ब्रितानी मीडिया में अटकलें, वियेना में बहुत जल्द हो सकता है समझौता

ब्रिटिश मीडिया में यह अटकलें तेज़ हो गई हैं कि वियेना में ईरान और विश्व शक्तियों के बीच जारी बातचीत निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है और आने वाले 48 घंटों के भीतर समझौता हो जाने की संभावना है।

इंडिपेंडेंट ने वियेना वार्ता में शामिल एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से लिखा कि ईरान के परमाणु कार्यक्रम के बारे में अगले 48 घंटों में समझौता हो सकता है।

ब्रितानी अख़बार ने लिखा कि एटमी डील की बहाली से ईरान पर लगे प्रतिबंधों के हटने का रास्ता साफ़ होगा और ईरान अपना तेल पश्चिमी देशों को निर्यात कर सकेगा।

आयरलैंड के विदेश मंत्री साइमन कावनी ने जो वियेना वार्ता में संयुक्त राष्ट्र संघ की ओर से फ़ेसेलिटेटर के तौर पर काम कर रहे हैं, कहा है कि शनिवार, रविवार और सोमवार तक समझौता हो जाने के बहुत अच्छे संकेत नज़र आ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं कि ईरान से तेल का निर्यात बढ़ने की स्थिति में पश्चिमी देशों में तेज़ी से बढ़ती ईंधन की क़ीमतों पर कंट्रोल होगा। उन्होंने बीबीसी से बातचीत में कहा कि हम समझौते पर हस्ताक्षर के बहुत क़रीब पहुंच गए हैं।

आयरलैंड के विदेश मंत्री ने कहा कि ईरान में नौरोज़ की दो हफ़्ते की छुट्टियां होने वाली हैं अतः छुट्टियां शुरू होने से पहले यह समझौता हो जाने की पूरी संभावना है।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए