रुक नहीं सकतीं, शांतिपूर्ण परमाणु गतिविधियां-इस्लामी
ईरान की परमाणु ऊर्जा एजेन्सी के प्रमुख ने कहा है कि हम किसी भी स्थति में शांतिपूर्ण परमाणु गतिविधियों को नहीं रोकेंगे।
मुहम्मद इस्लामी ने नववर्ष के अवसर पर अपने बंधाई संदेश में लिखा है कि शांतिपूर्ण परमाणु गतिविधियां जारी रहेंगी। उन्होंने आगे लिखा कि शांतिपूर्ण परमाणु गतिविधियों को जारी रखने के उद्देश्य से कार्यक्रम तैयार किया जा चुका है।
ईरान की परमाणु ऊर्जा एजेन्सी के प्रमुख ने इस क्षेत्र में परमाणु वैज्ञानिकों के सहयोग के सदंर्भ में कहा कि वर्चस्ववादियों की अथक प्रयासों के बावजूद ईश्वर की कृपा से परमाणु वैज्ञानिकों के सहयोग के कारण देश का परमाणु उद्योग गतिशील है। उन्होंने कहा कि इस बारे में परमाणु वैज्ञानिक और उनके परिवार के सदस्य जो बलिदान दे रहे हैं वह सराहनीय है।
मुहम्मद इस्लामी के अनुसार परमाणु तकनीक के शिखर तक पहुंचने के लिए हमने इस मार्ग में शहीद दिये हैं। उन्होंने कहा कि यह सब एक मज़बूत इच्छाशक्ति का परिचायक है। उन्होंने बताया कि देश में शांतिपूर्ण परमाणु गतिविधियां जारी रहेंगी।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए