अमरीका वियेना वार्ता में बार बार क़ानून तोड़ रहा है
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i111172-अमरीका_वियेना_वार्ता_में_बार_बार_क़ानून_तोड़_रहा_है
ईरान की संसद के राष्ट्रीय सुरक्षा व विदेश नीति आयोग के सदस्य ने कहा कि वियेना वार्ता में अमरीकियों की तरफ़ से बार बार रुकावट डाली जा रही है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr ०२, २०२२ १४:०२ Asia/Kolkata
  • अमरीका वियेना वार्ता में बार बार क़ानून तोड़ रहा है

ईरान की संसद के राष्ट्रीय सुरक्षा व विदेश नीति आयोग के सदस्य ने कहा कि वियेना वार्ता में अमरीकियों की तरफ़ से बार बार रुकावट डाली जा रही है।

ईरान पर लगे अमरीका के ग़ैर क़ानूनी प्रतिबंधों को हटवाने के उद्देश्य से विश्व शक्तियों के साथ 27 दिसम्बर 2021 को आठवें दौर की वार्ता शुरू हुई है जो 11 मार्च 2022 को यूरोपीय संघ के विदेश नीति प्रभारी जोज़ेब बोरेल के प्रस्ताव पर सलाह मशविरे के लिए रुकी है और वार्ताकार अपनी अपनी राजधानियों को लौटे हैं।

उस समय के बाद से दोनों पक्षों ने वार्ता में प्रगति और मतभेद के मुद्दों के कम होने की बात कही लेकिन समझौते की गैरेंटी का विषय और ईरान के अधिकारियों, संस्थाओं और कंपनियों को पाबंदियों की लिस्ट से निकालने का मुद्दा अभी हल नहीं हुआ है। अमरीका ने परमाणु समझौते का उल्लंघन करते हुए यह प्रतिबंध लगाए थे और उसे इन प्रतिबंधों को हटाना है।

ईरान की संसद में राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति आयोग के सदस्य जलील रहीमी जहानाबादी ने इर्ना से बातचीत में कहा कि अमरीकी अधिकारी वियेना वार्ता में रुकावट डाल रहे हैं जिसमें इस्राईल का हाथ है, अमरीकी अधिकारी यह समझते हैं कि अगर इस समय ईरान की इच्छा के अनुसार समझौता हो गया तो फिर कभी भी ईरान से मांगें मनवाई नहीं जा सकेंगी।

उन्होंने कहा कि पश्चिमी देश इस वार्ता में ईरान को उसके अधिकारों से वंचित करना चाहते हैं, एनपीटी में शामिल देशों को यह अधिकार है कि वे नागरिक लक्ष्यों के लिए परमाणु गतिविधियों करें मगर यह देश ईरान के रास्ते में रुकावट खड़ी करते हैं।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए