आज ईरान मना रहा है परमाणु प्रौद्योगिकी का राष्ट्रीय दिवस
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i111406-आज_ईरान_मना_रहा_है_परमाणु_प्रौद्योगिकी_का_राष्ट्रीय_दिवस
परमाणु ईंधन चक्र को पूरा करने के लिए ईरानी परमाणु वैज्ञानिकों के गौरवपूर्ण प्रयासों की मान्यता में ईरान में 9 अप्रैल को "परमाणु प्रौद्योगिकी का राष्ट्रीय दिवस" ​​​​नाम दिया गया है।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Apr ०९, २०२२ ११:०८ Asia/Kolkata
  • आज ईरान मना रहा है परमाणु प्रौद्योगिकी का राष्ट्रीय दिवस

परमाणु ईंधन चक्र को पूरा करने के लिए ईरानी परमाणु वैज्ञानिकों के गौरवपूर्ण प्रयासों की मान्यता में ईरान में 9 अप्रैल को "परमाणु प्रौद्योगिकी का राष्ट्रीय दिवस" ​​​​नाम दिया गया है।

प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, वर्ष 2006 में आज ही के दिन ईरानी वैज्ञानिकों ने प्रयोगशाला पैमाने पर परमाणु ईंधन का एक पूरा चक्र तैयार करने में सफलता हासिल की थी। इस्लामी गणतंत्र ईरान के दुश्मनों की अन्यायपूर्ण पाबंदियों से पैदा हुई मुश्किलों के बावजूद, परमाणु तकनीक और विज्ञान की विभिन्न शाखाओं की परियोजनाएं पूरी गति से जारी उद्योग, मेडिकल और कृषि के क्षेत्र में अंगिनत  उपलब्धियां, यह बताती हैं कि यह प्रक्रिया नहीं रुकेगी।

ग़ौरतलब है कि शांतिपूर्ण परमाणु प्रौद्योगिकी की प्राप्ति का एक फ़ायदा यह मिला कि इस्लामी गणतंत्र ईरान में अहम वैज्ञानिक शाखाओं और उद्योगों के फलने फूलने की पृष्ठिभूमि मुहैया हुई है। ईरान अंतर्राष्ट्रीय क़ानून व प्रतिबद्धताओं का पालन और दुनिया के साथ सहयोग करते हुए, राष्ट्रीय हित व सम्मान के आधार पर अपनी उपलब्धियां बढ़ाता जा रहा है। हाल के वर्षों में, ईरानी परमाणु वैज्ञानिक विभिन्न प्रकार के उच्च-खपत उत्पादों का उत्पादन करने में सफल हुए हैं जिनकी देश के वैज्ञानिक और अनुसंधान केंद्रों को आवश्यकता है। (RZ)

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए