ईरानी दूतावास और काउंसलेट पर पत्थर फेंके गये
विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने ईरान और अफगानिस्तान के संबंधों को खराब करने वालों को चेतावनी दी है।
विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ख़तीबज़ादे ने दोनों देशों के गहन एतिहासिक संबंधों की ओर संकेत किया और दोनों देशों के संबंधों के विरुद्ध षडयंत्र रचने वालों को चेतावनी दी। ईरान और अफगानिस्तान के संबंधों के खिलाफ षडयंत्र करने वाले कुछ लोगों ने सोमवार को काबुल में ईरानी दूतावास और हेरात में ईरानी काउंसलेट के सामने इकट्ठा होकर पत्थर फेंका।
समाचार एजेन्सी इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने अफगानिस्तान में डिप्लोमैटिक केन्द्रों की सुरक्षा हेतु काबुल सरकार के अधिकारियों की ज़िम्मेदारियों की ओर संकेत किया और बल देकर कहा कि ईरानी दूतावास और काउंसलेट की पूरी तरह सुरक्षा की जानी चाहिये।
विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने इसी प्रकार दोनों राष्ट्रों के मध्य गहन धार्मिक, सांस्कृतिक और एतिहासिक संबंधों की ओर संकेत किया और कहा कि खेद के साथ कहना पड़ता है कि कुछ क्लिपें और विचार ईरानोफोबिया या अफगानोफोबिया के लक्ष्य से प्रकाशित किये जा रहे हैं और इससे दोनों देशों के लोगों की भावनाओं को उकसाना व भड़काना है और इस पर नियंत्रण के लिए पहले से अधिक दोनों देशों के अधिकारियों और ज़िम्मेदारों की होशियारी की ज़रूरत है।
इसी प्रकार विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि वह अफगानिस्तान में ईरानी राजदूत और प्रतिनिधियों से निरंतर संपर्क में हैं। MM
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए
हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!