आतंकवाद के ख़िलाफ़ लड़ाई में ईरान-तुर्की का आपसी सहयोग पर बल
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i11158-आतंकवाद_के_ख़िलाफ़_लड़ाई_में_ईरान_तुर्की_का_आपसी_सहयोग_पर_बल
तुर्की के संस्कृति व पर्यटन मंत्री ने कहा है कि ईरान व तुर्की आतंकवाद के ख़िलाफ़ लड़ाई में आपसी सहयोग की इच्छा रखते हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May १२, २०१६ १३:४६ Asia/Kolkata
  • आतंकवाद के ख़िलाफ़ लड़ाई में ईरान-तुर्की का आपसी सहयोग पर बल

तुर्की के संस्कृति व पर्यटन मंत्री ने कहा है कि ईरान व तुर्की आतंकवाद के ख़िलाफ़ लड़ाई में आपसी सहयोग की इच्छा रखते हैं।

इरना के अनुसार, माहीर ओनाल ने गुरुवार को तेहरान में पत्रकारों के बीच कहा कि तेहरान-अंकारा हर प्रकार के आतंकवाद के ख़िलाफ़ हैं। उन्होंने बल दिया कि दोनों देश क्षेत्र में शांति, स्थरिता व विकास चाहते हैं और इस संदर्भ में आपसी सहयोग में रुचि रखते हैं।

माहीर ओनाल ने ईरान के पर्यटन व सांस्कृतिक धरोहर संस्था के अधिकारियों से मुलाक़ात में कहा कि क्षेत्र में पर्यटन व सांस्कृतिक सहयोग को बढ़ाने के लिए ज़रूरी है कि हिंसा व अस्थिरता का अंत किया जाए तथा शांति व सुरक्षित स्थापित हो। ईरान के पर्यटन व सांस्कृतिक धरोहर संस्था के अध्यक्ष मसऊद सुल्तानी फ़र ने गुरुवार को तुर्की के पर्यटन व सांस्कृतिक धरोहर मंत्री के साथ संयुक्त प्रेस कान्फ़्रेंस में कहा कि पर्यटन के क्षेत्र में विकास के लिए दोनों देशों का दीर्घकालिक कार्यक्रम है और दोनों ही देशों में पर्यटन के क्षेत्र में अपार संभावनाएं मौजूद हैं। (MAQ/N)