इस्लामी प्रतिरोध के घेरे में आ चुका है इस्राईलः अबूतोराबी फ़र्द
हुज्जतुल इस्लाम सैयद अबूतोराबी फ़र्द ने कहा है कि इस समय अवैध ज़ायोनी शासन बुरी तरह से इस्लामी प्रतिरोध के घेरे में फंस चुका है।
तेहरान के इमामे जुमा ने बताया कि फ़िलिस्तीन का मुद्दा, इस्लामी जगत का सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा है।
उनका कहना था कि अवैध फ़िलिस्तीनी क्षेत्रों में हर प्रकार की कड़ाई और रोक-टोक के बावजूद इस बार दो लाख से अधिक फ़िलिस्तीनियों ने बैतुल मुक़द्दस में ईद की नमाज़ अदा की। सैयद अबूतोराबी फ़र्द के अनुसार यह बहुत ही आशाजनक बात है।
उन्होंने कहा कि कड़े इस्लामी प्रतिरोध के कारण एक समय में आक्रामक रहने वाला ज़ायोनी शासन अब रक्षात्मक पोज़ीशन में आ गया है। अबूतोराबी फ़र्द ने कहा कि वर्तमान समय में अवैध ज़ायोनी शासन ग़ज़्ज़ा, लेबनान, हश्दुश्शाबी और यमन के इस्लामी प्रतिरोधकर्ताओं के घेरे में आ चुका है। इस हिसाब से यह शासन बहुत तेज़ी से अपने पतन की ओर बढ़ रहा है।
उन्होंने पवित्र रमज़ान के अन्तिम जुमे, क़ुद्स दिवस पर निकलने वाली रैलियों की ओर संकेत करते हुए कहा कि विश्व के संचार माध्यमों ने यह बात स्वीकार की है कि इस्लामी जगत में अभूतपूर्व ढंग से यह रैलियां निकाली गईं जो फ़िलिस्तीन को लेकर इस्लामी जगत की एकता को दर्शाती हैं।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए