ज़रीफ़ ने हसन नस्रुल्लाह को शोक संदेश भेजा
इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेश मंत्री ने लेबनान के हिज़्बुल्लाह संगठन के महासचिव को भेजे गए एक संदेश में इस संगठन के वरिष्ठ कमांडर शहीद मुस्तफ़ा बद्रुद्दीन की शहादत पर लेबनानी राष्ट्र, सरकार और प्रतिरोधकर्ताओं को बधाई व सांत्वना दी है।
मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने सैयद हसन नस्रुल्लाह को भेजे गए शोक संदेश में कहा है कि शहीद मुस्तफ़ा बद्रुद्दीन इस्लाम के सच्चे सिद्धांतों की रक्षा, लेबनान की जनता और अत्याचार व आतंकवाद से संघर्ष से अत्यधिक प्रेम करते थे। उन्होंने कहा है कि निश्चित रूप से इस महान संघर्षकर्ता की शहादत, ज़ायोनी शासन और आतंकवाद के विरुद्ध प्रतिरोधकर्ता बलों के संकल्प को पहले से अधिक मज़बूत बनाएगी। ईरान के विदेश मंत्री ने अपने संदेश में ईश्वर से प्रार्थन की है कि शहीद मुस्तफ़ा बद्रुद्दीन को ऊंचा स्थान प्रदादन करे और उनके परिजनों तथा साथियों को धैर्य व संयम दे।
ज्ञात रहे कि अलमयादीन टीवी ने शुक्रवार की सुबह रिपोर्ट दी कि लेबनान के हिज़्बुल्लाह के वरिष्ठ कमांडर मुस्तफ़ा बद्रुद्दीन उर्फ़ ज़ुल्फ़ेकार, सीरिया की राजधानी दमिश्क़ के हवाई अड्डे के निकट ज़ायोनी शासन के हमले में शहीद हो गए। (HN)