जनरल सुलेमानी ज़ुल्म के ख़िलाफ़ प्रतिरोध का प्रतीक थे, लेबनानी मंत्री
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i112774-जनरल_सुलेमानी_ज़ुल्म_के_ख़िलाफ़_प्रतिरोध_का_प्रतीक_थे_लेबनानी_मंत्री
लेबनान के संस्कृति मंत्री ने ईरान के किरमान शहर में शहीद जनरल क़ासिम सुलेमानी की क़ब्र पर उपस्थित होकर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि शहीद सुलेमानी दुनिया में प्रतिरोध का प्रतीक हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May १६, २०२२ ०८:१८ Asia/Kolkata
  • जनरल सुलेमानी ज़ुल्म के ख़िलाफ़ प्रतिरोध का प्रतीक थे, लेबनानी मंत्री

लेबनान के संस्कृति मंत्री ने ईरान के किरमान शहर में शहीद जनरल क़ासिम सुलेमानी की क़ब्र पर उपस्थित होकर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि शहीद सुलेमानी दुनिया में प्रतिरोध का प्रतीक हैं।

लेबनान के संस्कृति मंत्री मोहम्मद विसाम अल-मुर्तज़ा ने जनरल क़ासिम सुलेमानी की क़ब्र पर फूल चढ़ाने के बाद कहा कि हम आज यहां इसलिए आए हैं, ताकि संकल्प लें कि जनरल सुलेमानी के साथ हमेशा वफ़ादार रहेंगे।

ग़ौरतलब है कि आईआरजीसी की क़ुद्स ब्रिगेड के पूर्व कमांडर जनरल सुलेमानी 3 जनवरी 2020 को इराक़ की यात्रा पर बग़दाद पहुंचे थे। बग़दाद एयरपोर्ट से जैसे ही वे और उनके साथी दो कारों में बैठकर निकले, अमरीकी ड्रोन ने मिसाइल फ़ायर करके उन्हें और उनके साथियों को शहीद कर दिया। जिसमें अल-हशदुश्शाबी के डिप्टी कमांडर अबू मेहदी अल-मोंहदिस भी शामिल थे।

जनरल सुलेमानी को श्रद्धांजलि देने के बाद लेबनानी मंत्री ने कहा कि वे वास्तविक रूप से अत्याचार के ख़िलाफ़ प्रतिरोध का एक प्रतीक थे।

उन्होंने कहा कि उनके समर्थन से ही लेबनान एक कमज़ोर स्थिति से निकलकर एक मज़बूत स्थिति में पहुंचा और उसने इस्राईल के मुक़ाबले में लगातार कई सफलताएं हासिल कीं। msm

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए