जनता को जेसीपीओए का प्रभाव व्यवहारिक रूप से महसूस होना चाहिएः ज़रीफ़
विदेश मंत्री जवाद ज़रीफ़ ने कहा है कि नए हालात में राजदूतों को चाहिए कि ईरानी जनता की आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने व आर्थिक विकास को आगे बढ़ाने पर अपना प्रयास केन्द्रित करें।
मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने शनिवार को विदेश में ईरान के प्रतिनिधित्व कार्यालयों के प्रमुखों के सेमिनार के उद्घाटन समारोह में कहा कि जनता को व्यवहारिक रूप से जेसीपीओए का प्रभाव महसूस होना चाहिए। इस सेमिनार का शीर्षक ‘जेसीपीओए, प्रतिरोधक अर्थव्यस्था, अवसर और क्षमताएं’ था। ईरानी विदेश मंत्री ने अमरीका में जेसीपीओए के विरोधियों के व्यवहार पर टिप्पणी करते हुए कहा कि अमरीका में जेसीपीओए के कुछ विरोधियों ने, जो ज़ायोनी शासन के समर्थक रहे हैं, इस बात की कोशिश की कि अपने संकीर्ण दृष्टिकोण को लागू करके जेसीपीओए के परिणाम के सामने आने की प्रक्रिया को धीमी कर दें।
ज़रीफ़ ने जेसीपीओए के लागू होने से प्राप्त नतीजे को सच्चाई के साथ पेश करने पर बल देते हुए कहा कि विदेश में ईरान का प्रतिनिधित्व करने वाले, जेसीपीओए के बाद की स्थिति को पेश करने और नए अवसर मुहैया कराने में बहुत बड़ा योगदान दे सकते हैं। (MAQ/N)