फ़ेसबुक ने ईरान की आवाज़ को दबाने का फिर किया प्रयास
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i113098-फ़ेसबुक_ने_ईरान_की_आवाज़_को_दबाने_का_फिर_किया_प्रयास
फ़ेसबुक ने ईरान विरोधी अपनी नीति को जारी रखते हुए आईआरआईबी की वर्ल्ड सर्विस के बंग्ला रेडियो के पेज को बंद कर दिया है।
(last modified 2026-02-02T06:27:42+00:00 )
May २६, २०२२ ०९:५८ Asia/Kolkata
  • फ़ेसबुक ने ईरान की आवाज़ को दबाने का फिर किया प्रयास

फ़ेसबुक ने ईरान विरोधी अपनी नीति को जारी रखते हुए आईआरआईबी की वर्ल्ड सर्विस के बंग्ला रेडियो के पेज को बंद कर दिया है।

रेडियो बंग्ला के इस पेज पर 58 हज़ार फ़ालोवर थे, जिसे 24 मई 2022 को बिना किसी नोटिस या चेतावनी के बंद कर दिया गया।

इसी के साथ फ़ेसबुक के ईरान और बांग्लादेश में मौजूद सभी एडमिंस की आईडी भी ब्लॉक कर दी गई है।

इस शत्रुतापूर्ण क़दम से पता चलता है कि अमरीका अपनी विरोधी आवाज़ा को सहन नहीं करता है, जबकि अभिव्यक्ति की आज़ादी का नारा लगाने में सबसे आगे रहता है।

पिछले 10 वर्षों के दौरान, फ़ेसबुक ने कई बार रेडियो हिंदी समेत आईआरआईबी की कई सेवाओं के पेज और एकाउंट बलॉक किए हैं। msm

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए