ईरान का स्ट्रैटिजिक परमाणु कार्यक्रम जारी रखने पर बल
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i11317-ईरान_का_स्ट्रैटिजिक_परमाणु_कार्यक्रम_जारी_रखने_पर_बल
ईरान की परमाणु ऊर्जा संस्था के प्रमुख ने देश के स्ट्रैटिजिक परमाणु कार्यक्रम के जारी रहने पर बल दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May १४, २०१६ १४:२३ Asia/Kolkata
  • ईरान का स्ट्रैटिजिक परमाणु कार्यक्रम जारी रखने पर बल

ईरान की परमाणु ऊर्जा संस्था के प्रमुख ने देश के स्ट्रैटिजिक परमाणु कार्यक्रम के जारी रहने पर बल दिया है।

अली अकबर सालेही ने तेहरान में आयोजित एक सभा में, विदेशों में नियुक्त ईरानी राजदूतों के बीच कहा कि परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम को जारी रखने की प्रक्रिया स्वाभाविक रूप से, अंतर्राष्ट्रीय मानदंड के अनुसार आगे बढ़ रही है। उन्होंने जेसीपीओए के तकनीकी पहलुओं की व्याख्या के तहत, ईरान व गुट पांच धन एक के बीच हुए परमाणु समझौते से उत्पन्न अवसरों का उल्लेख करते हुए कहा कि नई मशीनों व उपकरणों के ज़रिए परमाणु गतिविधियों को औद्योगिक रूप दे रहे हैं।

अली अकबर सालेही ने परमाणु गतिविधियों के व्यापारिक आयाम के बारे में कहा कि भारी पानी को विश्व मंडी में बेचने के लिए पेश किया गया है। उन्होंने इसी प्रकार शांतिपूर्ण परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में देश की स्थिति के बेहतर होने का उल्लेख किया। (MAQ/N)