समूचे ईरान में राष्ट्रीय शोक घोषित
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i113200-समूचे_ईरान_में_राष्ट्रीय_शोक_घोषित
ईरानी सरकार ने रविवार 29 मई को पूरे देश में राष्ट्रीय शोक की घोषणा कर दी है।  
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May २८, २०२२ २३:०७ Asia/Kolkata
  • समूचे ईरान में राष्ट्रीय शोक घोषित

ईरानी सरकार ने रविवार 29 मई को पूरे देश में राष्ट्रीय शोक की घोषणा कर दी है।  

समाचार एजेन्सी तसनीम की रिपोर्ट के अनुसार खूज़िस्तान प्रांत के आबादान नगर में एक निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारात के बैठ जाने से 28 लोगों की मौत हो गयी थी और ईरानी सरकार ने शोकाकुल परिवार के प्रति एक बार फिर सहानुभूति जताई है और हताहत होने वाले व्यक्तियों, उनके परिजनों और खूज़िस्तान विशेषकर आबादान नगर के लोगों से सहानुभूति जताने और उनके सम्मान में 29 को पूरे देश में सार्वजनिक शोक की घोषणा की है।

इस्लामी क्रांति के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाहिल उज़्मा सैयद अली ख़ामनेई ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए इस घटना के पीड़ित परिवार वालों के नाम शोक संदेश दिया है।

इस्लामी क्रांति के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाहिल उज़्मा सैयद अली ख़ामनेई  ने अपने सांत्वना संदेश में कहा था कि इस समय पीड़ित परिवारों की हर संभव मदद के साथ- साथ इस चीज़ को भी प्राथमिकता दिया जाए कि न्यायपालिका के सहयोग से घटना के ज़िम्मेदारों को पकड़ कर सबक़ सिखाने वाली सज़ा दी जाए ताकि भविष्य में फिर कोई ऐसी ग़लती करने का साहस न कर पाए और साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए कि देश में इस तरह की दुर्घटनाएं आगे न हों। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए