ताजिकिस्तान के राष्ट्रपति पहुंचे तेहरान
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i113224-ताजिकिस्तान_के_राष्ट्रपति_पहुंचे_तेहरान
एक उच्चस्तरीय शिष्टमण्डल के साथ ताजिकिस्तान के राष्ट्रपति रविवार को राजधानी तेहरान पहुंचे।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May २९, २०२२ १४:४८ Asia/Kolkata
  • ताजिकिस्तान के राष्ट्रपति पहुंचे तेहरान

एक उच्चस्तरीय शिष्टमण्डल के साथ ताजिकिस्तान के राष्ट्रपति रविवार को राजधानी तेहरान पहुंचे।

इमामअली रहमान का मेहराबाद हवाई अड्डे पर ईरान के ऊर्जा मंत्री अल अकबर मेहराबियान ने स्वागत किया।  वे एक आर्थिक एवं राजनीतिक शिष्टमण्डल के साथ ईरान पहुंचे हैं।

इससे पहले ईरान के राष्ट्रपति सैयद इब्राहीम रईसी ने सितंबर 2021 को ताजिकिस्तान की राजधानी दोशंबे की यात्रा की थी।  उनकी इस यात्रा के दौरान ईरान तथा ताजिकिस्तान के बीच 8 सहयोग के समझौतों पर हस्ताक्षर हुए थे।  ताजिकिस्तान के मूलभूत ढांचे को मज़बूत करने और वहां के आर्थिक विकास में ईरान पहले से सहयोग करता आ रहा है।

इस्लामी गणतंत्र ईरान वह पहला देश था जिसने ताजिकिस्तान की स्वतंत्रता को मान्यता दी थी और साथ ही ईरान ही वह पहला देश था जिसने दोशंबे में अपना दूतावास खोला था।  ईरान तथा ताजिकिस्तान के बीच लंबे समय से मैत्रीपूर्ण संबन्ध हैं।  ईरान की विदेश नीति में ताजिकिस्तान को विशेष स्थान हासिल है।

ताजिकिस्तान के राष्ट्रपति इमामअली रहमान की दो दिवसीय ईरान यात्रा के दौरान कई समझौतों पर हस्ताक्षर होंगे।  इसके अतिरिक्त आर्थिक, वैज्ञानिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के बारे में परस्पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए