संसद सभापति ने हिज़्बुल्लाह को शोक संदेश भेजा
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i11323-संसद_सभापति_ने_हिज़्बुल्लाह_को_शोक_संदेश_भेजा
इस्लामी गणतंत्र ईरान के संसद सभापति अली लारीजानी ने लेबनान के हिज़्बुल्लाह संगठन के कमान्डर मुस्तफ़ा बदरुद्दीन की शहादत पर इस संगठन के महासचिव सय्यद हसन नसरुल्लाह को शोक संदेश भेजा है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May १४, २०१६ १४:५३ Asia/Kolkata
  • संसद सभापति ने हिज़्बुल्लाह को शोक संदेश भेजा

इस्लामी गणतंत्र ईरान के संसद सभापति अली लारीजानी ने लेबनान के हिज़्बुल्लाह संगठन के कमान्डर मुस्तफ़ा बदरुद्दीन की शहादत पर इस संगठन के महासचिव सय्यद हसन नसरुल्लाह को शोक संदेश भेजा है।

इरना के अनुसार, अली लारीजानी ने अपने शोक संदेश में बल दिया कि शहीद बदरुद्दीन से दुश्मन इतना भयभीत रहता था कि हमेशा उनके ख़िलाफ़ दुष्प्रचार में लगा रहता था किन्तु दुश्मन का प्रचार कभी शहीद मुस्तफ़ा बदरुद्दीन के संकल्प को न डिगा सका। डॉक्टर लारीजानी के संदेश में आया है, यद्यपि हिज़्बुल्लाह का एक चमकता चेहरा शहीद हो गया किन्तु उनकी शहादत से ज़ायोनी शासन और उसके आतंकवादी तत्वों के ख़िलाफ़ संघर्ष करने वाले बल का हौसला बढ़ेगा।

लेबनान के हिज़्बुल्लाह संगठन के कमान्डर मुस्तफ़ा बद्रुद्दीन दमिश्क़ हवाई अड्डे के निकट तकफ़ीरी आतंकियों के तोपख़ाने के हमले में शहीद हो गए। (MAQ/N)