दुश्मन ईरान की आंतरिक शक्ति से डरता हैः सैयद इस्माईल ख़तीब
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i113462-दुश्मन_ईरान_की_आंतरिक_शक्ति_से_डरता_हैः_सैयद_इस्माईल_ख़तीब
ईरान के गुप्तचर मंत्री हुज्जतुल इस्लाम सैयद इस्माईल ख़तीब ने बताया है कि हमारा शत्रु देश की आंतरिक मज़बूती से डरता है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun ०५, २०२२ १५:४४ Asia/Kolkata
  • दुश्मन ईरान की आंतरिक शक्ति से डरता हैः  सैयद इस्माईल ख़तीब

ईरान के गुप्तचर मंत्री हुज्जतुल इस्लाम सैयद इस्माईल ख़तीब ने बताया है कि हमारा शत्रु देश की आंतरिक मज़बूती से डरता है।

सैयद इस्माईल ख़तीब ने रविवार को आईआरजीसी की थलसेना के कमांडरों को संबोधित करते हुए कहा कि इस समय हमारे शत्रु अपनी समस्त संभावनाओं के साथ ईरान के विरुद्ध खड़ा है।

उन्होंने कहा कि शत्रु को इस बात पूरी तरह से अंदाज़ा है कि ईरान की व्यवस्था के भीतर हर प्रकार की धमकी का मुक़ाबला करने की क्षमता पाई जाती है।

ईरान के गुप्तचर मंत्री के अनुसार अमरीका की सुरक्षा एजेन्सियों पर जितना धर ख़र्च किया जाता है वह ईरान के वार्षिक बजट से भी अधिक है।  वे लोग इस्लामी गणतंत्र ईरान को नुक़सान पहुंचाने के लिए अपनी सारी संभावनाओं का प्रयोग कर रहे हैं।  यह राष्ट्र का साहस और हिम्मत है जिसने इस्लामी क्रांति को सुरक्षित कर रखा है।

सैयद इस्माईल ख़तीब ने यह भी कहा कि वर्तमान समय मे हमारा दुश्मन, सामाजिक परिस्थितियों को ख़राब करके लोगों के मन को ईरान से घृणित कर रहा है।  उन्होंने अंत में कहा कि ईरान की इस्लामी व्यवस्था को क्षति पहुंचाने के उद्देश्य से शत्रु अपने सारे ही षडयंत्रों को प्रयोग कर रहा है किंतु ईरान अपने गौरवशाली और सम्मानीय जीवन को आगे बढ़ा रहा है।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए