ईरान और सऊदी अरब के बीच वार्ता कहां तक पहुंची?
इराक़ के प्रधानमंत्री ने कहा है कि बग़दाद ने ईरान और सऊदी अरब के दृष्टिकोणों को निकट लाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।
फ़ार्स न्यूज़ एजेन्सी के अनुसार इराक़ के प्रधानमंत्री मुस्तफ़ा अलकाज़मी ने कहा है कि बग़दाद ने ईरान और सऊदी अरब के दृष्टिकोणों को निकट लाने में अहम भूमिका अदा की है और बग़दाद में दोनों देशों के बीच वार्ता में प्रगति हुई है।
इस संबंधय में सऊदी अरब के विदेशमंत्री फ़ैसल बिन फ़रहान ने पिछले महीने यह कहा था कि ईरान और सऊदी अरब के बीच वार्ता में प्रगति हुई है किन्तु यह पर्याप्त नहीं है।
उन्होंने साथ में यह भी कहा कि ईरान के साथ दोस्ती के लिए हमने हाथ आगे बढ़ाया है।
इससे पहले न्यूयार्क के सोफ़ान सेन्टर फ़ॉर सेक्युरिटी स्टडीज़ ने एक रिपोर्ट में ईरान और सऊदी अरब के बीच वार्ता के पांचवें दौर की समीक्षा की थी और इसमें प्रगति की ख़बर दी थी। (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए