ईरान और पाकिस्तान के विदेशमंत्रियों की मुलाक़ात
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i113772-ईरान_और_पाकिस्तान_के_विदेशमंत्रियों_की_मुलाक़ात
ईरान के विदेशमंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने तेहरान में पाकिस्तान के अपने समकक्ष बिलावल भुट्टो से भेंटवार्ता की।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun १४, २०२२ १४:३४ Asia/Kolkata
  • ईरान और पाकिस्तान के विदेशमंत्रियों की मुलाक़ात

ईरान के विदेशमंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने तेहरान में पाकिस्तान के अपने समकक्ष बिलावल भुट्टो से भेंटवार्ता की।

दोनो देशों के विदेश मंत्रियों ने परस्पर रूचि के विषयों पर विचार-विमर्श किया।

इस भेंटवार्ता में आपसी संबन्धों, आर्थिक एवं वित्तीय संबन्धों, ईरान से बिजली की सप्लाई और सीमावर्ती क्षेत्र में होने वाले व्यापार के बारे में विस्तार से चर्चा की गई।

इसके अतिरिक्त अमीर अब्दुल्लाहियान तथा बिलावल भुट्टो ने पाकिस्तान से ईरान आने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए सुविधा के मुद्दे पर भी बात की और उनके लिए मार्गों को मज़बूत करने के बारे में भी विचार-विमर्श किया।

पाकिस्तान के विदेशमंत्री के इस दौरे को विशेष महत्व दिया जा रहा है।  ईरान के विदेशमंत्री से भेंटवार्ता करने के बाद पाकिस्तान के विदेशमंत्री आज रात को ईरान के राष्ट्रपति सैयद इब्राहीम रईसी से भेंटवार्ता करेंगे।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए