एक सुखद घटना जिसने सबको अपनी ओर आकृष्ट किया
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i114408-एक_सुखद_घटना_जिसने_सबको_अपनी_ओर_आकृष्ट_किया
किसी इंसान की थोड़ी सी तवज्जो, कभी दूसरे के सुकून का कारण बन सकती है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul ०३, २०२२ १४:२२ Asia/Kolkata
  • एक सुखद घटना जिसने सबको अपनी ओर आकृष्ट किया

किसी इंसान की थोड़ी सी तवज्जो, कभी दूसरे के सुकून का कारण बन सकती है।

एसा ही कुछ ईरान के गुलिस्तान प्रांत में हुआ।   ईरान में गुलिस्तान प्रांत के गुंबद नगर में कौसर आर्ट कालिज है। इससे संबन्ध रखने वाली एक छात्रा, जो कुछ महीनों के नवजात की मां है।   उनको यूनिवर्सिटी की इंटरेंस परीक्षा देनी थी।  परीक्षा के समय, परीक्षा कक्ष में अपने नवजात को लेकर वे बहुत ही बेचैन थी।

परीक्षा हाल में अपने नवजात से दूरी उसके लिए एक ओर जहां पर चिंता का विषय थी वहीं पर इसके कारण उसका ध्यान एक जगह पर केन्द्रित नहीं हो पा रहा था।  एसी स्थति में उसको परीक्षा के प्रश्न हल करने में बहुत मुश्किल हो रही थी।

उसी समय कक्षा का निरीक्षण करने वाली एक महिला ने, जिसे उस घटना का आभास हो गया था, उस छात्रा के नवजात को अपनी गोद में ले लिया।

जबतक इस नवजात की मां परीक्षा देती रही तबतक वह महिला निरीक्षक, उसके बच्चे को अपनी गोद में लिए हुए उसके निकट ही खड़ी रही।  एसे में परीक्षा देने वाली उस छात्रा ने बहुत ही सुकून के साथ अपना इम्तेहान दिया।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए