चाबहार बंदरगाह के विकास पर ईरान और भारत ने दिया बल
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i114456-चाबहार_बंदरगाह_के_विकास_पर_ईरान_और_भारत_ने_दिया_बल
ईरान और भारत के उप विदेश मंत्रियों ने टेलिफ़ोन पर हुई बातचीत में चाबहार बंदरगाह के विकास समेत द्विपक्षीय संबंधों को मज़बूत करने जैसे मुद्दों पर विचारों का आदान प्रदान किया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul ०५, २०२२ ११:३० Asia/Kolkata
  • चाबहार बंदरगाह के विकास पर ईरान और भारत ने दिया बल

ईरान और भारत के उप विदेश मंत्रियों ने टेलिफ़ोन पर हुई बातचीत में चाबहार बंदरगाह के विकास समेत द्विपक्षीय संबंधों को मज़बूत करने जैसे मुद्दों पर विचारों का आदान प्रदान किया है।

भारत के लिए ईरान के सिस्तान और बलूचिस्तान प्रांत स्थित चाबहार बंदरगाह, अफ़ग़ानिस्तान और पड़ोसी देशों तक समुद्री पहुंच के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण परियोजना है, इस बंदरगाह को इस क्षेत्र के लिए एक मूल्यवान वाणिज्यिक पारगमन केंद्र के रूप में भी मान्यता प्राप्त है।

चाबहार बंदरगाह, क्षेत्र के लैंडलॉक देशों के लिए भारत और विश्व बाज़ार तक पहुंचने का एक अधिक किफ़ायती और टिकाऊ तरीक़ा है।

ईरान के उप विदेश मंत्री अली बाक़ेरी कनी ने अपने भारतीय समकक्ष विनय मोहन क्वात्रा के साथ टोलिफ़ोन पर हुई बातचीत में द्विपक्षीय संबंधों और क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

दोनों अधिकारियों ने चाबहार बंदराग समेत द्विपक्षीय हितों से संबंधित मुद्दों के महत्व पर बल दिया।

इसी के साथ दोनों उप विदेश मंत्रियों ने अफ़ग़ानिस्तान के मुद्दे पर भी विचार विमर्श किया। msm

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए