अमरीकी अधिकारी झूठ बोलने में माहिर हैं, तेहरान
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i114726-अमरीकी_अधिकारी_झूठ_बोलने_में_माहिर_हैं_तेहरान
ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता का कहना है कि अमरीकी अधिकारी झूठ बोलने में माहिर होते हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul १४, २०२२ ११:४५ Asia/Kolkata
  • अमरीकी अधिकारी झूठ बोलने में माहिर हैं, तेहरान

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता का कहना है कि अमरीकी अधिकारी झूठ बोलने में माहिर होते हैं।

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नासिर कनानी ने गुरुवार को अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडन के अवैध अधिकृत इलाक़ों की यात्रा के संदर्भ में एक ट्वीट में लिखाः अमरीका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन इस यात्रा में बाइडन के साथ तेल अवीव गए हैं, ताकि दुनिया में बच्चों के सबसे बड़े हत्यारे शासन के लिए बिना शर्त समर्थन की अमरीका की प्रतिबद्धता को अधिक मज़बूदी प्रदान कर सकें।

ग़ौरतलब है कि अमरीकी राष्ट्रपति बुधवार को तेल-अवीव की यात्रा पर पहुंचे। वहां वे इस्राईली और फ़िलिस्तीनी अधिकारियों से मुलाक़ात के बाद सऊदी अरब का दौरा करेंगे।

सऊदी अरब की अपनी यात्रा के दौरान बाइडन जेद्दाह में इराक़, जॉर्डन और मिस्र के अलावा, फ़ार्स खाड़ी के अरब देशों के राष्ट्राध्यक्षों से मुलाक़ात करेंगे।

बाइडन की इस यात्रा का उद्देश्य अरब देशों को इस्राईल से नज़दीक करना और सऊदी अरब को तेल उत्पादन में वृद्धि के लिए राज़ी करना है।

कनानी का कहना है कि अमरीकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने क्षेत्र की अपनी यात्रा की शुरूआत में ही ईरान पर यूक्रेनी लोगों की हत्याओं के समर्थन का आरोप मढ़ दिया, जिससे पता चलता है कि झूठ अमरीकी अधिकारियों की सबसे पसंदीदा चीज़ है। msm

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!