सऊद अरब के साथ अगले चरण की वार्ता का स्वागत है, ईरान
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i114736-सऊद_अरब_के_साथ_अगले_चरण_की_वार्ता_का_स्वागत_है_ईरान
ईरान के विदेश मंत्रालय में फ़ार्स खाड़ी के मामलों के प्रमुख ने कहा है कि अगर सऊदी अरब अगले दौर की वार्ता के लिए तैयार है, तो तेहरान इसका स्वागत करेगा।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul १४, २०२२ १४:४५ Asia/Kolkata
  • सऊद अरब के साथ अगले चरण की वार्ता का स्वागत है, ईरान

ईरान के विदेश मंत्रालय में फ़ार्स खाड़ी के मामलों के प्रमुख ने कहा है कि अगर सऊदी अरब अगले दौर की वार्ता के लिए तैयार है, तो तेहरान इसका स्वागत करेगा।

ग़ौरतलब है कि 2016 में तेहरान स्थित सऊदी दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शनों के बाद, सऊदी अरब ने अपना दूतावास बंद कर दिया था और ईरान से कूटनीतिक संबंध तोड़ लिए थे।

हालांकि इराक़ की मध्यस्थता से दोनों देशों के बीच संबंधों की बहाली के लिए बग़दाद में अब तक पांच चरण की वार्ता हो चुकी है।

पांचवें चरण की वार्ता के दौरान, दोनों देशों के वार्ताकारों ने कूटनीतिक संबंधों की बहाली के लिए एक स्पष्ट रोडमैप पेश किया था।

गुरुवार को ईरानी विदेश मंत्रालय में फ़ार्स खाड़ी के मामलों के प्रमुख अली रज़ा इनायती का कहना था कि अगर सऊदी अरब अगले चरण की वार्ता के लिए अपनी तत्परता दिखाता है तो ईरान उसका स्वागत करेगा। msm

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!