ईरान में ईदे ग़दीर का शानदार जश्न
आज पूरा ईरान हज़रत अली (अ) के पैग़म्बरे इस्लाम (स) का उत्तराधिकारी घोषित होने की वर्षगांठ के जश्न में डूबा हुआ है।
सोमवार को इस्लामी कैलेंडर के ज़िलहिज्जा महीने की 18 तारीख़ है। आज के दिन पैग़म्बरे इस्लाम ने अपने आख़िरी हज से वापस लौटते हुए ख़ुम के मैदान में हाजियों की उपस्थिति में शिया मुसलमानों के पहले इमाम हज़रत अली (अ) को अपना उत्तराधिकारी घोषित किया था।
इस दिन को शिया मुसलमान एक बड़ी ईद के तौर पर मनाते हैं और समारोहों का आयोजन करते हैं।
ईरान में भी लोग मिठाईयां और शरबत बांटकर ईदे ग़दीर का जश्न मना रहे हैं।
ईरान की इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता आयतुल्लाहिल उज़मा सैयद अली ख़ामेनई ने आज के दिन 2272 क़ैदियों की सज़ाएं माफ़ करने का एलान किया है। msm
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए