वाइट हाउस बेतुकी मांगें और बेबुनियाद संदेह छोड़ेः ईरान
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i114882-वाइट_हाउस_बेतुकी_मांगें_और_बेबुनियाद_संदेह_छोड़ेः_ईरान
इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेश मंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने यूरोपीय संघ के विदेश नीति प्रभारी जोज़ेफ़ बोरेल से टेलीफ़ोनी वार्ता में कहा कि वाइट हाउस बेतुकी मांगों और संदेहों से पीछा छुड़ाए और यथार्थवादी बनकर समाधान और परमाणु समझौते के लिए क़दम बढ़ाए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul १९, २०२२ १३:३२ Asia/Kolkata
  • वाइट हाउस बेतुकी मांगें और बेबुनियाद संदेह छोड़ेः ईरान

इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेश मंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने यूरोपीय संघ के विदेश नीति प्रभारी जोज़ेफ़ बोरेल से टेलीफ़ोनी वार्ता में कहा कि वाइट हाउस बेतुकी मांगों और संदेहों से पीछा छुड़ाए और यथार्थवादी बनकर समाधान और परमाणु समझौते के लिए क़दम बढ़ाए।

अमीर अब्दुल्लाहियान ने सोमवार की शाम इस टेलीफ़ोनी वार्ता में परमाणु मसले में पाबंदियों को हटाने संबंधी बातचीत की ताज़ा स्थिति का जायज़ा लिया साथ ही कुछ क्षेत्रीय व अंतर्राष्ट्रीय विषयों पर चर्चा की।

विदेश मंत्री ने कहा कि एक अच्छे, मज़बूत और टिकाऊ समझौते के लिए इस्लामी गणराज्य ईरान को ठोस इरादे में किसी तरह के शक की गुंजाइश नहीं है।

विदेश मंत्री ने जोज़ेफ़ बोरेल और एनरिक मोरा की तरफ़ से की गई कोशिशों और इटली और फ़्रांस के विदेश मंत्रियों से हुई बातचीत का हवाला देते हुए कहा कि वाइट हाउस बेतुकी मांगें और बेबुनियाद संदेह छोड़े और यथार्थवादी बनकर क़दम बढ़ाए नाकाम साबित हो चुकी ग़ैर रचनात्मक चालों को बार बार आज़माना बंद करे।

विदेश मंत्री यूक्रेन के विदेश मंत्री से अपनी हालिया बातचीत का हवाला देते हुए कहा कि यूक्रेन के अनाज की सप्लाई को आसान बनाना बहुत महत्वपूर्ण है।

जोज़ेफ़ बोरेल ने इस बातचीत में परमाणु वार्ता में ईरान की गंभीरता और ठोस इरादे की सराहना की और कहा कि इन हालात में दोनों पक्ष अपना अपना अंतिम निष्कर्ष पेश करें। उन्होंने कहा कि हम विचार विमर्श और समाधान की प्रक्रिया में हर सहयोग के लिए तैयार हैं।

उन्होंने कहा कि हम ईरान और अमरीका के दृष्टिकोणों को एकदूसरे के क़रीब लाने के लिए प्रयास जारी रखेंगे।

 हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें